Watch: मौत के मुहाने तक खींच ले गई मस्ती…जिपलाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाईं में गिरी बच्ची, सामने आया हादसे का लाइव VIDEO
हिमाचल प्रदेश के मनाली में जिप लाइन से 30 फीट की ऊंचाई से एक लड़की के गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां लड़की अपने परिवार के साथ नागपुर से मनाली घूमने आई थी।
- Written By: अभिषेक सिंह
जिपलाइन टूटने से खाई में गिरी बच्ची (सोर्स- सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हुआ है। हादसा एक सप्ताह पुराना है। मनाली में जिप लाइन से 30 फीट की ऊंचाई से एक लड़की के गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां लड़की अपने परिवार के साथ नागपुर से मनाली घूमने आई थी।
इस दौरान लड़की मनाली के नेहरू कुंड के पास जिप लाइन पर गई थी। वापस आते समय वह जिप लाइन से गिर गई। इस हादसे में लड़की को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद लड़की को पहले मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
नागपुर में चल रहा बच्ची का इलाज
अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस हादसे का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
स्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
यहां देखिए हादसे का LIVE वीडियो
मनाली में एडवेंचर करना पड़ा भारी… जिप लाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची pic.twitter.com/zDfpNRowkN — RAJIEV (राजीव) (@mishrarajiv08) June 15, 2025
जानकारी के मुताबिक नागपुर निवासी प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने मनाली गए थे। पिछले हफ्ते रविवार 8 जून को प्रफुल्ल बिजवे की बेटी त्रिशा जिप लाइन से एक किनारे से दूसरे किनारे जा रही थी।
वायरल वीडियो पर क्या बोले मनाली थाना प्रभारी
वहीं, इस मामले पर मनाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जिप लाइन का मामला एक सप्ताह पुराना है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। त्रिशा के पिता मिशन अस्पताल से लड़की को चंडीगढ़ ले गए थे और कहा था कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।
यह घटना जिप लाइन जैसी साहसिक गतिविधियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। स्थानीय प्रशासन और जिप लाइन संचालकों ऐसी गतिविधियों के लिए सुरक्षा मानको का सख्ती से पालन करना चाहिए।
