वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Woman Eye Injury Holi : हर साल होली के मौके पर हजारों देशी-विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश के वृंदावन और मथुरा पहुंचते हैं। यहां की होली दुनिया भर में मशहूर है, जहां रंग, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
लेकिन इस बार होली से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऑस्ट्रिया की पर्यटक Brita Schlagbauer ने दावा किया है कि होली खेलते समय किसी ने पत्थर मिला रंग उनकी आंखों में फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी हुई।
ब्रिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि शुरुआत में उनका अनुभव बेहद शानदार था। उन्होंने दोस्तों के साथ रंग खेला, मंदिरों के दर्शन किए और पारंपरिक पेय भांग का भी आनंद लिया। लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई।
उनके अनुसार, भीड़ में कुछ लोग लगातार चेहरे पर रंग फेंक रहे थे। इसी दौरान किसी ने जमीन से रंग उठाकर उनकी ओर फेंका, जिसमें छोटे पत्थर भी मिले हुए थे। यह सीधे उनकी आंखों में चला गया, जिससे तेज जलन हुई और कई दिनों बाद भी उनकी नजर पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई।
ये खबर भी पढ़ें : पिचकारी से रंग डालने आया मासूम…तो सगी दादी ने उड़ेल दिया खौलता पानी, रूह कंपा देगा नागपुर का ये VIDEO
ब्रिता ने अपनी पोस्ट में कहा कि वहां कई लोग बेहद दोस्ताना और दयालु भी थे, जिन्होंने उन्हें प्यार से रंग लगाया और “हैप्पी होली” कहा। हालांकि कुछ लोगों के व्यवहार से उनका अनुभव खराब हो गया।
उन्होंने कहा कि होली खुशी और प्रेम का त्योहार है और इसे उसी भावना से मनाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद कई यूजर्स ने सलाह दी कि सड़कों पर भीड़ में होली खेलने से बचना चाहिए और सुरक्षित या निजी स्थान पर त्योहार मनाना बेहतर होता है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।