विदेशी महिला भारत की मेहमाननवाजी की हुई दीवानी, बोली- यहां के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मददगार
Indian Hospitality : भारत घूमने आई एक विदेशी महिला ने भारतीयों की मेहमाननवाजी और मददगार स्वभाव की जमकर तारीफ की। वीडियो में उसने बताया कि किस तरह अनजान लोगों ने उसकी यात्रा के दौरान कई बार मदद की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourist in India : भारत की संस्कृति, परंपराएं और मेहमाननवाजी दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भारतीयों को दुनिया के सबसे मेहमाननवाज और मददगार लोगों में से एक बताया है।
अकेले भारत यात्रा कर रही पेज नाम की महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत में उसे जितना अपनापन और सहयोग मिला, उसने उसकी सोच बदल दी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @paigetravelswell हैंडल से शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
विदेशी महिला ने भारतीयों की मेहमाननवाजी की तारीफ की
पेज ने अपने वीडियो में कई ऐसे अनुभव बताए जिन्होंने उन्हें भारत से और ज्यादा जोड़ दिया। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी फ्लाइट देर रात दिल्ली पहुंची थी और जिस इलाके में उनका होटल था, वहां वाहनों की आवाजाही बंद थी। ऐसे में उनके उबर ड्राइवर ने गाड़ी पार्क करने के बाद खुद पैदल चलकर उन्हें सुरक्षित होटल तक पहुंचाया।
इसके अलावा एक फार्मेसी में कैश की कमी होने पर दुकानदार ने उन्हें मुफ्त में हैंड सैनिटाइजर दे दिया। पेज ने यह भी बताया कि रास्ता भटकने पर एक महिला ने उन्हें बस स्टेशन तक पहुंचाया, बारिश में फंसने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने स्कूटर से लिफ्ट देने की पेशकश की और एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें सिर्फ इसलिए पकौड़े खिलाए क्योंकि वह चाहती थीं कि विदेशी मेहमान भारतीय स्वाद का आनंद लें।
ये खबर भी पढ़ें : मां ने अपने छोटे बच्चे को दिया iPhone, बच्चे ने लेकर झील में फेंक दिया; मां का रिएक्शन हुआ वायरल
यूजर्स बोले- भारत में मेहमानों को भगवान माना जाता है
विदेशी पर्यटक ने अपने पोस्ट में लिखा कि अकेली महिला यात्री के रूप में भारत लौटने को लेकर वह थोड़ी चिंतित थीं, लेकिन यहां लोगों के व्यवहार ने उन्हें पूरी तरह प्रभावित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और यही वजह है कि उन्हें इस देश से प्यार हो गया है। वायरल वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा कि भारतीयों के बारे में सकारात्मक बातें दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने “अतिथि देवो भव” की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में मेहमानों को भगवान के समान माना जाता है। यह वीडियो एक बार फिर भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाजी की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है।
