30 मिनट में सस्ता राशन देखकर चौंकी विदेशी टूरिस्ट, बोली- UK को भारत से सीखना चाहिए
Foreigner Amaze on Indian Quick Delivery : गोवा में एक विदेशी महिला ने Swiggy Instamart से मंगाए सस्ते और तेज डिलीवरी वाले ग्रोसरी ऑर्डर पर हैरानी जताई, वीडियो वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourist India Grocery Delivery : भारत में क्विक डिलीवरी सर्विस अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन विदेश से आए लोगों के लिए यह अनुभव अभी भी चौंकाने वाला होता है।
ऐसा ही एक मामला गोवा से सामने आया है, जहां एक विदेशी टूरिस्ट का ग्रोसरी ऑर्डर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Chlo नाम की इस महिला ने Swiggy Instamart से कुछ जरूरी सामान मंगाया और उसकी डिलीवरी स्पीड व कीमत देखकर हैरान रह गईं।
भारत का डिलीवरी सिस्टम देख विदेशी हुए इंप्रेस
च्लो ने बताया कि उन्होंने सामान्य समय की उम्मीद से ऑर्डर किया था, लेकिन उनका सामान 30 मिनट से भी कम समय में पहुंच गया। उन्होंने अपने वीडियो में चेरी टमाटर, धनिया, लहसुन, इंग्लिश खीरा, फेटा चीज और पैक्ड डॉग फूड जैसे आइटम दिखाए।
हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी कीमत को लेकर हुई। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि UK में यही सामान काफी महंगा मिलता है, जबकि भारत में तीन पैकेट ब्रांडेड डॉग फूड उन्हें सिर्फ करीब £3.37 (लगभग 439 रुपये) में मिल गए।
ये खबर भी पढ़ें : शादी में बिरयानी के लेग पीस को लेकर जमकर हुई मारपीट, कुर्सियां चलीं-मेहमान भागे, वीडियो वायरल
विदेशियों के लिए भारत का क्विक कॉमर्स मॉडल अनुभव बना खास
कुल मिलाकर उनका पूरा ग्रोसरी ऑर्डर करीब 822 रुपये (लगभग £7.50) में पूरा हो गया, जिसे उन्होंने बेहद किफायती बताया। वीडियो में उन्होंने कहा कि UK जैसी जगहों को भारत के क्विक कॉमर्स मॉडल से सीख लेनी चाहिए, जहां तेज डिलीवरी के साथ सस्ते दाम भी मिलते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भारत में मिलने वाली सुविधाएं, जो यहां के लोगों के लिए आम बात हैं, वही विदेशियों के लिए बेहद खास अनुभव बन जाती हैं।
