Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदेशी मां ने बताए भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे, वीडियो ने जीता दिल

Indian Culture Benefits : विदेशी महिला केल्सी ब्राउन ने भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे गिनाए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 16, 2026 | 05:50 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Foreign Mom Raising Kids in India : भारत की संस्कृति, यहां के लोग और माहौल अक्सर विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसा ही अनुभव Kelsey Brown का भी रहा, जो भारत आईं और फिर यहीं बस गईं। अब वह अपने चार बच्चों की परवरिश भारत में ही कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि भारत में बच्चों को पालना उनके लिए कितना खास और फायदेमंद अनुभव रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

विदेशी महिला ने गिनाए भारत में रहने के फायदे

केल्सी ब्राउन के अनुसार, भारत में मिलने वाला प्यार और अपनापन सबसे बड़ा फायदा है। उन्होंने बताया कि यहां के लोग न सिर्फ उनका, बल्कि उनके बच्चों का भी दिल से स्वागत करते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने प्राकृतिक इलाज और वेलनेस को भी अहम कारण बताया। उनका कहना है कि भारत में पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है, जो बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। इसी कारण वह खुद एक इंटरनेशनल वेलनेस कम्यूनिटी भी चला रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ₹1000 की चाय और रॉल्स रॉयस की सवारी! ‘डीलक्स भैयाजी’ का अनोखा बिजनेस हुआ वायरल

लोगों ने कमेंट कर महिला की बात सहमती जताई

केल्सी ने आगे बताया कि भारत में घरेलू मदद यानी ‘मेड’ की उपलब्धता भी उनके लिए बड़ी सहूलियत है, जिससे वह अपने काम और बच्चों की देखभाल को बेहतर तरीके से संतुलित कर पाती हैं। साथ ही, उनके बच्चे यहां नई भाषा और संस्कृति भी सीख रहे हैं।

उन्होंने भारतीय खाने को भी बच्चों के लिए बेहतर बताया और कहा कि यहां का भोजन अपेक्षाकृत कम प्रोसेस्ड और अधिक प्राकृतिक होता है। केल्सी के अनुसार, उनकी बेटी का जन्म भी भारत में हुआ है, जिससे इस देश से उनका रिश्ता और गहरा हो गया है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई लोग मान रहे हैं कि हम भारतीय खुद इन खूबियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

Foreign mother kelsey brown raising kids in india benefits viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 05:50 PM

Topics:  

  • Indian Community
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.