चुन्नी खींची…बाल पकड़े और दे चटा-चट, स्कूल में पढ़ाई की जगह होने लगी लड़ाई, आपस में भिड़ीं प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन- VIDEO
Viral Video: मध्य प्रदेश के मेनगांव थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट (सोर्स- वीडियो)
Viral Video: विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। विद्यालय प्रांगण में बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार की भी सीख दी जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश के खरगौन से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इन बातों पर धब्बा लगाता हुआ दिख रहा है। यहां प्रिंसिपल और लाब्रेरियन के बीच हुए मल्ल-युद्ध देखकर आप यही कहेंगे कि बच्चों से ज्यादा इन्हें संस्कार की जरूरत है।
यह किस्सा मध्य प्रदेश के खरगोन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का है, जहां प्रिंसिपल और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) के बीच जमकर लात-घूसे चले। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेनगांव थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) ने एक दूसरे को थप्पड़ मारते हैं। इस दौरान प्रिंसिपल ने उसके बाल पकड़कर दीवार से सटा दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। हाथापाई के दौरान खूब धक्का-मुक्की हुई। यह घटना शुक्रवार की है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लाईओवर से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; VIDEO वायरल
नियाग्रा फॉल्स पहुंचकर भावुक हुए भारतीय माता-पिता, बेटी का सालों पुराना सपना हुआ पूरा; VIDEO वायरल
नीमच: कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अनदेखी से तंग ग्रामीण ने खुद पर डाला केरोसिन, आत्मदाह का करने का किया प्रयास
सरकारी नौकरी मिली, जॉइनिंग नहीं: मांग को लेकर भोपाल में आदिम जनजाति कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन
प्रिंसिपल मैडम v/s लाइब्रेरियन मैडम के बीच हाथापाई, लोग वीडियो बना रहे हैं लेकिन लड़ाई मैं कोई बीचबचाव को तैयार नहीं हैं ….#viralvideo pic.twitter.com/WHXMKzjdzb — Monika Singh (@11monikaSingh) May 4, 2025
वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने दोनों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। महिला प्रिंसिपल प्रवीण दहिया और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) मधुरानी ने शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को खत्म करके एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाए हैं।
इस मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल और महिला लाइब्रेरियन ने अलग-अलग समय पर मेनगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं और मोबाइल फोन से एक-दूसरे की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।
अन्य वायरल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो में प्रिंसिपल द्वारा महिला लाइब्रेरियन को थप्पड़ मारने और उसका मोबाइल तोड़ने की घटना भी कैद है। वहीं, लाइब्रेरियन ने प्रिंसिपल पर छात्रों को पुरानी किताबें वितरित करने का आरोप लगाया है। सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य का कहना है कि दोनों ने एक दूसरे पर ज्यादा काम लेने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही इसकी जमकर चर्चा हो रही है।
