महिला के ऊपर से गुज़र गई पूरी मालगाड़ी…मथुरा जंक्शन से सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो, देखकर ख़ड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया पर महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में जंक्शन से मालगाड़ी गुजरती देखी जा सकती है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: कहते हैं अगर हिम्मत और समझदारी से काम लिया जाए तो मौत को भी चकमा दिया जा सकता है। ऐसा ही कुछ मथुरा में देखने को मिला। यहां एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी एक ट्रेन आ गई, महिला तुरंत ट्रैक के बीच में लेट गई और फिर ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। लेकिन महिला को खरोंच तक नहीं आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में जंक्शन से मालगाड़ी गुजरती देखी जा सकती है। लेकिन ट्रेन के गुजरते ही एक महिला ट्रैक से निकलती नजर आती है। जिसे देखकर लोगों की सांसे थम सी जाती हैं।
6 महीने से बंद है फुट-ओवर ब्रिज
वायरल वीडियो में एक महिला के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर जाती है। लेकिन वो खुद को पूरी तरह से सुरक्षित बचा लेती है। वायरल मीडिया मथुरा जंक्शन स्टेशन का है, जहां छह महीने से बड़ा एफओबी चालू न होने की वजह से यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
दूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
वायरल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें
मथुरा जंक्शन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजरती नजर आ रही है। गौर से देखने पर महिला पटरी पर लेटी नजर आती है। जब ट्रेन गुजर जाती है तो महिला पटरी से उतर जाती है। मजेदार बात यह है कि पूरी ट्रेन गुजर जाने के बावजूद महिला को खरोंच तक नहीं आती।
#मथुरा – जंक्शन पर प्लेटफॉर्म पार करते समय एक महिला ट्रेन के नीचे आ गई। आर्मी स्पेशल ट्रेन दिल्ली से आगरा जा रही थी, तभी प्लेटफॉर्म दो से एक पर जा रही महिला पटरियों पर गिर गई। यात्रियों के शोर मचाने पर महिला पटरियों के बीच लेट गई, जिससे उसकी जान बच गई।#vairalvideo @RailMinIndia pic.twitter.com/QdGNnpDZVB — Pankaj Tiwari । पंकज तिवारी (@pankaj_cktd) January 7, 2025
लोगों ने दी लेटे रहने की सलाह
मथुरा जंक्शन में जब लोगों ने महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरते देखा तो सबकी सांसें थम सी गईं। लोगों ने चिल्लाकर महिला को लेटने की सलाह दी। जैसे ही ट्रेन गुजरी और आगे रुकी तो वहां मौजूद लोग माता रानी के जयकारे लगाने लगे। क्योंकि पूरी की पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर जाए और ख़रोंच तक न आए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
चेतावनी: वायरल वीडियो परिस्थितिजन्य है। ऐसी आपात स्थिति आने पर आप यह दोहरा सकते हैं। जानबूझकर, स्टंटबाजी या रील बनाने के लिए यह करने का प्रयास न करें।
