Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेंशन के लिए ठेले पर बैंक पहुंचीं 73 साल की बीमार बुजुर्ग महिला, वीडियो वायरल होते ही मैनेजर ने मांगी माफी

Elderly Woman Pension Video : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पेंशन निकालने के लिए ठेले पर बैंक ले जाना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक प्रबंधन ने माफी मांगी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 08, 2026 | 09:38 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Elderly Woman Goes Bank on Cart : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक और नाराज दोनों कर दिया है। यहां 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को अपनी पेंशन निकालने के लिए ठेले पर बैठाकर बैंक ले जाया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बैंक प्रशासन को सफाई देनी पड़ी और अंततः शाखा प्रबंधक ने महिला से माफी भी मांगी।

जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ के हाथी खान इलाके की रहने वाली किशन प्यारी अपने दिवंगत पति की पारिवारिक पेंशन प्राप्त करती हैं। उनके पति बिजली विभाग में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त करते थे। उनके निधन के बाद यह पेंशन किशन प्यारी के नाम स्थानांतरित कर दी गई थी।

बैंकों की व्यवस्था कई बार कस्टमर के लिए मुसीबत बन जाती है, कुछ दिन पहले ओडिशा का वीडियो सामने आया था।युवक अपनी 72 साल की दादी को ठेले पर लेकर बैंक पहुंचा। उनका आरोप है कि बैंक मैनेजर ने बोला पेंशन चाहिए दादी को बैंक लेकर आओ। दादी का पैर टूटा हुआ था उन्हें ठेले पर लेकर बैंक पहुंचा pic.twitter.com/e1HR7ZwSg8 — Pankaj (@AtWorkAmarUjala) June 7, 2026

सम्बंधित ख़बरें

कुएं में मौत को दी चुनौती! डंडे के सहारे लटका युवक, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग

रेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग पर बेल्ट से हमला! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

10 रुपये की फ्रूटी काटते ही निकली काले रंग की अज्ञात चीज! वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

एक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल

पेंशन के लिए ठेले पर बैंक पहुंची बीमार बुजुर्ग महिला

बताया जा रहा है कि किशन प्यारी कूल्हे की गंभीर चोट से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इसके बावजूद पेंशन निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें बैंक शाखा तक ले जाना आवश्यक बताया गया। मजबूरी में परिजनों ने उन्हें एक लकड़ी के ठेले पर बैठाया और तेज धूप से बचाने के लिए छाता लगाकर बैंक तक पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला की स्थिति देखकर लोगों ने सवाल उठाए कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए बनाई गई सुविधाएं आखिर जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी हैं। कई लोगों ने बैंक की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े किए।

ये खबर भी पढ़ें : कुएं में मौत को दी चुनौती! डंडे के सहारे लटका युवक, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग

वीडियो वायरल होने के बाद बैंक मैनेजर ने मांगी माफी

मामला तूल पकड़ने के बाद बैंक शाखा प्रबंधक प्रवेश वर्मा ने स्वीकार किया कि इस मामले में चूक हुई है। इसके बाद वह स्वयं किशन प्यारी के घर पहुंचे, उन्हें पेंशन उपलब्ध कराई और एक वीडियो संदेश जारी कर खेद व्यक्त किया।

हालांकि बैंक की इस कार्रवाई का स्वागत किया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि यह कदम तब उठाया गया जब वीडियो वायरल होकर चर्चा में आया। इस घटना ने एक बार फिर वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से असमर्थ पेंशनधारकों को होने वाली परेशानियों को उजागर कर दिया है।

फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग ऐसी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी बुजुर्ग को अपने हक की पेंशन पाने के लिए इस तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Elderly woman taken on handcart to bank for pension up viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 09:38 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.