दुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Dubai Small Room Viral Video : दुबई में ₹25,000 किराए के एक बेहद छोटे कमरे में रहने वाले भारतीय शख्स का वीडियो वायरल हो गया, जिसने प्रवासी जीवन की सच्चाई और संघर्ष को उजागर कर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian Migrant Dubai Cramped Room : दुबई जैसे बड़े और महंगे शहर में रहने वाले प्रवासी लोगों की मुश्किलें एक वायरल वीडियो के जरिए सामने आई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘virenvlogsdubai’ नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने अपना छोटा सा कमरा दिखाया, जिसमें वह पिछले एक साल से रह रहा था।
वीडियो की शुरुआत में वह कहता है कि आज वह दर्शकों को दुबई में अपने रहने की जगह दिखाने जा रहा है। यह कमरा इतना छोटा है कि वह उसमें सीधे खड़ा भी नहीं हो सकता, जो देखने वालों को हैरान कर देता है।
दुबई में इतने छोटे कमरे में रहने की मजबूरी, जिसमें खड़े भी ना हो सकें
वीडियो में वह कमरे का हर कोना दिखाता है और बताता है कि कैसे उसने सीमित जगह में अपनी सभी जरूरी चीजें फिट कर ली हैं। कमरे में एसी का पॉइंट, चार्जिंग सॉकेट, कपड़ों की छोटी सी जगह, बैग और स्टोरेज का इंतजाम दिखाई देता है।
सम्बंधित ख़बरें
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
साथ ही उसने अपने काम के लिए लैपटॉप, लाइटिंग और कैमरा सेटअप भी उसी छोटे से कमरे में लगाया हुआ है। यह कमरा दुबई के बूर्जुमन इलाके में है, जहां वह 1000 दिरहम यानी करीब ₹25,000 महीने का किराया देता है। किचन और वॉशरूम जैसी सुविधाएं उसे साझा रूप में बाहर मिलती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
लोगों ने शख्स की मेहनत और सकारात्मक सोच की तारीफ की
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इतने छोटे कमरे के लिए ज्यादा किराया देने पर हैरानी जताई, तो कई लोगों ने क्लॉस्ट्रोफोबिया होने की बात कही। वहीं, अभिनेता अपारशक्ति ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उसकी मेहनत और सकारात्मक सोच की तारीफ की।
खास बात यह है कि इस वीडियो वायरल होने के बाद कंटेंट क्रिएटर को नया काम मिला और उसने हाल ही में बताया कि वह अब इस कमरे को छोड़ रहा है। यह पूरी कहानी दिखाती है कि सोशल मीडिया किस तरह किसी की जिंदगी बदल सकता है।
