Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मशाला में विदेशी पर्यटक का हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में सब्जियां फेंकीं और टैक्सी पर बरसाए पत्थर

Drunk Foreign Tourist Video : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक विदेशी पर्यटक ने कथित तौर पर नशे की हालत में बाजार में हंगामा कर दिया। उसने सब्जी विक्रेताओं का सामान सड़क पर फेंक दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 04, 2026 | 08:01 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Drunk Tourist Market Chaos : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विदेशी पर्यटक ने कथित तौर पर नशे की हालत में बाजार के बीच जमकर हंगामा किया। यह घटना शहर के व्यस्त कचहरी चौक और कोतवाली बाजार इलाके की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विदेशी नागरिक सड़क किनारे अचानक उत्पात मचाने लगा, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Foreign tourist misbehaves with a vegetable vendor in Dharamshala, HP. Arrested later. pic.twitter.com/FurGkDrW5m — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 4, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘मजनू भाई’ की पेंटिंग हुई सच! गधे की पीठ पर चढ़कर पत्तियां खाने लगा बकरा, वायरल वीडियो ने दिलाई वेलकम फिल्म की

पेट्रोल से आग का खेल पड़ा भारी, चेहरे पर भड़की लपटें; वायरल वीडियो देखकर दहल गए लोग

भोपाल में EX गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार, बचाने आई बहन को भी नहीं बख्शा

महू: जनसुनवाई में फूटा आदिवासी युवती का गुस्सा, SDM को सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 नशे में धुत विदेशी पर्यटक ने किया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि नशे में धुत पर्यटक ने सब्जी विक्रेताओं की दुकान से सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसने एक टैक्सी पर पत्थर भी फेंके, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक हंगामा करता रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें : ‘मजनू भाई’ की पेंटिंग हुई सच! गधे की पीठ पर चढ़कर पत्तियां खाने लगा बकरा, वायरल वीडियो ने दिलाई वेलकम फिल्म की

पुलिस ने बताया- विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया और विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया। कचहरी चौक के पास फल विक्रेता जोगिंदर पाल ने बताया कि पर्यटक की हरकतों से पूरे इलाके में डर और असुविधा का माहौल बन गया था। इस हंगामे का पूरा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान और आक्रोशित हैं।

वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। धर्मशाला के एएसपी ने बताया कि विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह कहां ठहरा हुआ था तथा उसके भारत दौरे से जुड़ी अन्य जानकारियां क्या हैं। मामले की जांच जारी है।

Drunk foreign tourist creates chaos in dharamshala market detained by police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 08:01 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.