पहाड़ों में बच्चों का अनोखा क्रिकेट मैच, डोगेश भाइयों ने संभाली फील्डिंग और कीपिंग, पकड़ा शानदार कैच
Dogs Playing Cricket : पहाड़ी इलाके में बच्चों के क्रिकेट मैच का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खिलाड़ियों की कमी पूरी करने के लिए बच्चों ने कुत्तों को टीम में शामिल कर लिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dogesh Bhai Cricket Video : पहाड़ी इलाके में बच्चों का क्रिकेट मैच इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मैच की खास बात यह है कि इसमें खिलाड़ी सिर्फ बच्चे नहीं, बल्कि उनके चार पैरों वाले दोस्त यानी कुत्ते भी हैं। मैदान में खिलाड़ी कम पड़ने पर बच्चों ने कुत्तों को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
इसके बाद डोगेश भाई ने ऐसी फील्डिंग की कि देखने वाले भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे पथरीले और ऊबड़-खाबड़ मैदान में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ दो कुत्ते भी मैदान में सक्रिय नजर आते हैं। आसपास कुछ गायें भी खड़ी दिखाई देती हैं।
Kids playing cricket with cute fielders. 😄🐶 pic.twitter.com/4wdBdFBOYL — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ झारखंड की रैचेल ने मजेदार अंदाज में दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल
खिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग
स्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू
दिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
बच्चों के मैच में कुत्तों ने की फील्डिंग और विकेटकीपिंग
वीडियो में एक कुत्ता विकेटकीपर की भूमिका निभाता नजर आता है। वह अपने जबड़ों से गेंद पकड़ने की कोशिश करता है और बल्लेबाज के पीछे मुस्तैदी से खड़ा रहता है। वहीं दूसरा कुत्ता मैदान में गेंद के पीछे तेजी से दौड़ता दिखाई देता है। वह पथरीली पहाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थरों के ऊपर से छलांग लगाते हुए गेंद तक पहुंचता है और उसे वापस खिलाड़ियों की ओर ले आता है।
सबसे मजेदार पल तब आता है, जब एक कुत्ता शानदार कैच पकड़ लेता है और बल्लेबाज आउट हो जाता है। अचानक मिले इस विकेट से बल्लेबाज भी हैरान रह जाता है, जबकि डोगेश भाई ऐसे बेफिक्र दिखाई देता है जैसे उसने रोज का काम किया हो। वीडियो पर लिखा है- ‘जीवन भर का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन।’
ये खबर भी पढ़ें : खिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग
यूजर्स बच्चों और कुत्तों की शानदार जुगलबंदी के फैन हुए
इस वीडियो को एक्स पर @mufaddal_vohra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्चों और कुत्तों की इस शानदार जुगलबंदी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने कुत्ते को शानदार फील्डर बताया तो किसी ने कहा कि इन डोगेश भाइयों को अपना काम अच्छी तरह समझ आ गया था।
एक यूजर ने इसे बचपन की यादों से जोड़ते हुए बताया कि उसका कुत्ता भी उसके साथ क्रिकेट खेलता था। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि डोगेश भाई को सोमवार की मीटिंग की कोई चिंता नहीं है। कई लोगों ने पहाड़ी इलाके की खूबसूरती की भी तारीफ की। बच्चों और कुत्तों का यह अनोखा क्रिकेट मैच लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
