प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
Dogesh Bhai Viral Video : सोशल मीडिया पर ‘डोगेश भाई’ नाम के एक स्ट्रीट डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवतियां उसे प्यार से बुलाती हैं और फिर जाल डालकर पकड़ लेती हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Street Dog Video : सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक स्ट्रीट डॉग का वीडियो इंटरनेट यूजर्स का खूब मनोरंजन कर रहा है। वीडियो में दिखने वाले कुत्ते को लोगों ने प्यार से ‘डोगेश भाई’ नाम दिया है।
वायरल क्लिप में कुछ युवतियां उसे अपने पास बुलाती दिखाई देती हैं। पहले वे उसे प्यार-दुलार और खाने का लालच देकर करीब लाती हैं। डोगेश भाई भी बिना किसी डर के उनके पास पहुंच जाता है। लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिसकी शायद उसे उम्मीद नहीं होती।
Dogesh bhai caught in honey trap 💔💔 pic.twitter.com/Fga9Nc4pSr — Garima𝕏 (@Garima) May 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
लड़की ने स्ट्रीट डॉग को मजेदार तरीके से जाल में फंसाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कुत्ता उनके करीब पहुंचता है, अचानक उसके ऊपर एक बड़ा जाल डाल दिया जाता है और वह उसमें फंस जाता है। इस पूरे दृश्य को मजेदार बनाने के लिए वीडियो में फनी वॉइसओवर और टेक्स्ट जोड़ा गया है।
टेक्स्ट में लिखा गया है, “डोगेश भाई ने सीख लिया कि कभी लड़कियों पर भरोसा मत करना।” जाल में फंसने के बाद कुत्ते के एक्सप्रेशन और वीडियो की एडिटिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “बुलाती है मगर जाने का नहीं”, तो किसी ने कहा, “मर्द भी ऐसे ही फंसते हैं।” वहीं कुछ यूजर्स ने लोकप्रिय गानों और डायलॉग्स के जरिए भी मजाकिया प्रतिक्रियाएं दी हैं।
हालांकि वीडियो को लोग मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि यह दृश्य बिल्कुल फिल्मी अंदाज का लगता है। इंटरनेट पर ‘डोगेश भाई’ अब एक नया वायरल स्टार बन गया है और लोग उसके वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
