Viral News: गर्मी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा AC का यह देसी जुगाड़, देखकर रह जाएंगे हैरान

भारत में अगर आपके पास कम पैसे हैं तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है क्योंकि यहां पर महंगी से महंगी चीजों का भी जुगाड़ संभव है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एसी को टक्कर देता नजर आ रहा है।
गर्मी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा AC का यह देसी जुगाड़, देखकर रह जाएंगे हैरान
गर्मी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा AC का यह देसी जुगाड़, देखकर रह जाएंगे हैरान
Published on: 
Updated on: 

Viral Video: भारत देश अपनी संस्कृति और इतिहास की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है। वहीं, कुछ और भी है जो हमारे देश की पहचान है जिसे लगभग हर भारतीय अपने जीवन में आजमाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं जुगाड़ की जिसकी मदद से कोई भी काम आसानी से किया जा सकता है। गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर कोई गर्मी का जुगाड़ अपने तरीके से ढूंढता है। पैसे बचाने के लिए लोग अपना दिमाग लगाते हैं और सस्ता तरीका ढूंढते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

क्या है एसी का देसी जुगाड़

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदा गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत ही शानदार जुगाड़ लेकर आया है। जिसके बाद उसे महंगा एसी खरीदने की जरूरत नहीं है। उसने अपनी खिड़की पर कूलर हनीकॉम्ब लगा दिया है। इसके बाद शख्स ने पाइप से पानी पहुंचाया। वहीं नीचे गिरने वाले पानी को उसने दूसरे पाइप के जरिए उसी बाल्टी में पहुंचा दिया। इसके बाद वह खिड़की के दूसरे तरफ स्टैंड फैन को फिट करके ठंडी हवा खाने के लिए तैयार है। इस तरह का देसी जुगाड़ देखर हर कोई हैरान है। पंखे की हवा से पूरा कमरा एसी जैसा ही ठंडा हो रहा है।

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @lol.arcade नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि भाड़ में गया 40 हजार का एसी। अपना देसी जुगाड़ देख। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एसी बेचने वालों में डर का माहौल है। वहीं दूसरे ने कहा कि बिल भी कम। एक ने कहा यह लग्जरी है, 28 प्रतिशत लगेगा।