शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी मेयर साहब, कीचड़ लगने के डर से चढ़ गए अफसर के कंधे, फोटो हुआ वायरल
जिस कीचड़ में वहां के लोग काफी आम तरीके से रहते हैं। वहां पर मेयर साहब का चलना भी मुश्किल रहा। सफेद शर्ट और साफ जूते गंदे ना हो जाए, जिसके कारण वो सब फायर ऑफिसर के कंधों पर लटक गए। ऐसे में इस बात को महसूस करने की जरुरत है कि आम लोगों का जीवन कैसा होगा।
- Written By: शानू शर्मा
सूरत डिप्टी मेयर (सोर्स:- सोशल मीडिया)
सूरत: देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। गुजरात के कई इलाकों में भी लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए। जिसकी वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता की परेशानियों को समझने के लिए सूरत के डिप्टी मेयर बाढ़ग्रस्त इलाकों में जायजा लेने निकलें। लेकिन इसी दौरान रास्ते में किचड़ आ जाने के वजह से वो सब फायर ऑफिसर के कंधों पर चढ़ गए। जिसके बाद उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
किसी भी देश या राज्य की जिम्मेदारी वहां के सरकार और अधिकारी की होती है। किसी भी क्षेत्र की जनता का जीवन कैसा रहेगा वो वहां के अधिकारियों और अफसरों पर डिपेंड करता है। लेकिन अफसर अगर उनकी समस्याओं को कभी महसूस ही नहीं कर पाएंगे तो वो कैसे आम लोगों की समस्याओं को समझ सकते हैं। बीजेपी नेता और डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल अपनी जनता के जीवन और परेशानियों को समझने निकले थे, लेकिन शायद उनके लिए यह काफी मुश्किल था।
मेयर साहब का चलना मुश्किल
जिस कीचड़ में वहां के लोग काफी आम तरीके से रहते हैं। वहां पर मेयर साहब का चलना भी मुश्किल रहा। सफेद शर्ट और साफ जूते गंदे ना हो जाए, जिसके कारण वो सब फायर ऑफिसर के कंधों पर लटक गए। ऐसे में इस बात को महसूस करने की जरुरत है कि आम लोगों का जीवन कैसा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रात के अंधेरे में चमकती दिखी भारत-पाक सीमा, IndiGo पायलट ने यात्रियों को दिखाया गजब का नजारा; वीडियो वायरल
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
वहां के लोग कैसे उसी गंदगी में रहते होंगे। इस गंदगी से उनका जीवन और स्वास्थ कितना प्रभावित होता होगा। खैर अब अगर मेयर साहब इस बात को महसूस कर चुके हैं तो उम्मदी है कि जल्द ही इसका उपाय भी निकाला जाएगा।
वायरल हो रहे इस फोटो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। लोगों ने कहा कि शायद अब वो उनकी परेशानियों को समझ पाएंगे। पिछले दिनों बारिश के कारण सूरत के कई इलाकों में पानी भर गया था। कई रास्ते बंद हो गए थे। कई घटनाएं भी हो गई थी। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि स्वास्थय टीम और एनडीआएफ लगातर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटी है।
