दिल्ली सोसाइटी में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
Woman Beats Security Guard : दिल्ली की एक पॉश सोसाइटी में महिला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Security Guard Assault Video : दिल्ली की एक पॉश सोसाइटी से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वायरल क्लिप में एक महिला वर्दीधारी सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारते और चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही है।
पूरा घटनाक्रम CCTV और मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 9 मई की सुबह की है और मामला आवारा कुत्ते से जुड़े विवाद के बाद बढ़ा।
अभी गार्ड पलट के मार दे तो बहन जी जमीन पर पाई जाएंगी,किसी ने कोई गलती है कि तो थाने में कंप्लेन करो , हांथ उठाने का अधिकार किसने दिया? pic.twitter.com/9QD2zfhrdu — GenZ way (@Aditya_yadav006) May 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
गोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर चट्टान पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई; वीडियो वायरल
भीषण गर्मी में कार के अंदर बंद मिला पालतू कुत्ता, वीडियो देख भड़के लोग; मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल
ऋषिकेश घाट पर 3 घंटे में कमाए 2,350 रुपये! तिलक लगाने के ‘एक्सपेरिमेंट’ का वीडियो वायरल
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर जा लेटा युवक! वायरल वीडियो देख लोगों के उड़े होश
महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा
वीडियो को एक्स पर @Aditya_yadav006 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि महिला की पहचान जसमीत कौर अरोरा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पशु कल्याण से जुड़ी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब सिक्योरिटी गार्ड पर एक आवारा कुत्ते को मारने का आरोप लगा।
इसके बाद महिला मौके पर पहुंचीं और गुस्से में गार्ड से भिड़ गईं। वीडियो में कुछ लोग और पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन वे बीच-बचाव करते नहीं दिखते। हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अलग-अलग दावों के आधार पर अभी स्पष्ट नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बना
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग महिला के गुस्से को पशु क्रूरता के खिलाफ प्रतिक्रिया बता रहे हैं, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स कानून हाथ में लेने की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर गलती हुई थी तो पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी।
दूसरे ने लिखा कि सिक्योरिटी गार्ड भी इंसान हैं और उनके साथ हिंसा गलत है। वहीं कुछ लोगों ने पशु अधिकार और मानवीय गरिमा दोनों पर गंभीर चर्चा की जरूरत बताई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
