दिल्ली एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एरिया में घुसा बंदर, अधिकारियों के छूटे पसीने; वीडियो बना चर्चा का विषय
Monkey Delhi Airport Video : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में एक बंदर घुस गया। बंदर को पकड़ने के लिए अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkey Viral Video : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-3 से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदर इंटरनेशनल डिपार्चर के बोर्डिंग एरिया में घूमता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह बंदर एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी जोन तक पहुंच गया था, जहां आमतौर पर यात्रियों और स्टाफ के अलावा किसी की एंट्री नहीं होती।
वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर नोमैड खान ने शेयर किया, जिसके बाद यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर कभी इधर-उधर दौड़ता है तो कभी अधिकारियों से बचते हुए टर्मिनल के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच जाता है।
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में घुसा बंदर
वायरल क्लिप में एयरपोर्ट कर्मचारी बंदर को नियंत्रित करने और सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। हालांकि बंदर बार-बार उनके हाथ से निकल जाता है और आखिर में बड़े कांच के शीशों पर चढ़ जाता है। इस दौरान कुछ अधिकारियों को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि “गेट बंद कर दो”, ताकि बंदर दूसरे हिस्सों में न जा सके।
घटना के दौरान मौजूद कई यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर इस अनोखे नजारे को रिकॉर्ड किया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया।
ये खबर भी पढ़ें : चांदनी चौक का रिक्शावाला बना इंटरनेट स्टार, विदेशी पर्यटकों से स्पेनिश में बात कर जीत रहा दिल
वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि बंदर बिना टिकट विदेश यात्रा पर निकल पड़ा था, जबकि कई यूजर्स ने लिखा कि वह “फ्री फ्लाइट” की तलाश में एयरपोर्ट पहुंच गया होगा। कुछ लोगों ने इसे एयरपोर्ट के अंदर शुरू हुई “जंगल सफारी” तक बता दिया।
वहीं कई यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर इतना सुरक्षित माने जाने वाले एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र तक बंदर कैसे पहुंच गया। हालांकि घटना के दौरान किसी यात्री या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है। बावजूद इसके, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोर रहा है और लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
