दिल्ली की सड़क पर चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो देख भड़के लोग
Couple Romance on Car : दिल्ली की सड़क पर चलती कार की छत पर बैठकर कपल के लिपलॉक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे खतरनाक स्टंट और नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Delhi Road Stunt : दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और हॉर्न का शोर आम बात है, लेकिन इस बार राजधानी से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल चलती कार के ऊपर रोमांस करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में युवक पहले कार की खिड़की से बाहर निकलता है और फिर आराम से कार की छत पर बैठ जाता है। इसके बाद लड़की भी कार की खिड़की से आधी बाहर निकल आती है और दोनों बीच सड़क पर लिपलॉक करने लगते हैं। इस नजारे को देखकर आसपास चल रहे लोग भी दंग रह गए।
चलती कार की छत पर रोमांस
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली की किसी व्यस्त सड़क का है। वीडियो में सफेद रंग की कार ट्रैफिक के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आती है। तभी युवक खिड़की से निकलकर कार की छत पर जा बैठता है।
कुछ सेकेंड बाद लड़की भी बाहर निकलती है और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। पीछे चल रहे कुछ वाहन चालकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर मौजूद लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है।
ये खबर भी पढ़ें : इकलौती बहन को भाइयों ने दिया 50 लाख का घर, सरप्राइज देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी बहन
लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि चलती कार की छत पर बैठना खुद में बेहद खतरनाक है और अचानक ब्रेक लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी पाने का तरीका बताया, तो कई लोगों ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर ऐसी हरकतें न सिर्फ कानून तोड़ती हैं, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालती हैं।
