बेटी ने मां को घुमाया दुबई, बुर्ज खलीफा के सामने मासूम खुशी ने जीता लोगों का दिल

Mom First International Trip : दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने मां की मासूम खुशी का वीडियो वायरल, बेटी ने पहली विदेश यात्रा कराई। यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
A daughter’s Dubai trip with her mother went viral for her heartfelt reaction at Burj Khalifa.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Mother Daughter Viral Video : मां-बेटी का रिश्ता हमेशा खास होता है, लेकिन जब इस रिश्ते में सपनों को पूरा करने की बात जुड़ जाए, तो वह और भी खूबसूरत बन जाता है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी अपनी मां को पहली बार विदेश घुमाने ले जाती है। बिनीता कार्की नाम की इस युवती ने अपनी मां के साथ दुबई की यात्रा का खास पल साझा किया, जो अब लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है।

बेटी ने मां को घुमाया दुबई

वीडियो में उनकी मां बुर्ज खलीफा के सामने खड़ी नजर आती हैं। यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा थी, और उनके चेहरे पर दिख रही खुशी और हैरानी साफ झलक रही है।

पारंपरिक साड़ी में सजी मां जब इस दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को निहारती हैं, तो उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर मासूम मुस्कान हर किसी को भावुक कर देती है। बेटी इन पलों को कैमरे में कैद करती नजर आती है, जिसमें मां का हर एक्सप्रेशन एक यादगार कहानी बयां करता है।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया प्यार

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में भावुक संदेश दिया गया है कि “आपकी मां दुनिया के सबसे ऊंचे टावर तक पहुंच गईं और आपने इसे संभव बनाया।”

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई इसे दिल छू लेने वाला बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया। यह खूबसूरत पल एक बार फिर याद दिलाता है कि अपनों के साथ बिताए गए छोटे-छोटे लम्हे ही जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी होते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com