Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खौफनाक मंजर! बाइक सवार के सामने अचानक आया बाघ फिर जो हुआ.. वीडियो वायरल

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 23, 2022 | 12:53 PM

(Image-Twitter-@susantananda3)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जाहिर सी बात है, जब भी हम घने जंगलों से गुजरते है तो में हमेशा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर जंगली जानवरों के लिए घातक हो सकती है। साथ ही जंगली जानवर आक्रामक हो सकते हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाघ अचानक से एक बाइक सवार के सामने आकर खड़ा हो जाता है। वीडियो इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा रहा है, ऐसे में आइए जानते है इस बाघ के वायरल वीडियो के बारे में 

बाइक सवार के आगे अचानक आया बाघ 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बाइक सवार को जंगली इलाके में सड़क पर सवारी करते हुए देखा जा सकता है। अगले ही पल एक बाघ उसके काफी करीब आ जाता है। यह देखकर बाइक सवार डर जाता है। वह शख्स डर के मारे तुरंत अपनी बाइक निकालने लगता है। हालांकि कुछ दूर आगे बाघ भी आ जाता है। इससे बाइक सवार और भी ज्यादा डर जाता है। यह बाघ कुछ दूर तक आकर मौके पर ही रुक जाता है। वीडियो बाइक के पीछे कार में बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का है। जो लोगों को काफी चौंका रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें

रंथंभौर में टाइगर का ‘ड्रीम साइटिंग’ वीडियो वायरल, पर्यटकों के कुछ फीट दूर आकर बैठा

IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो 

आपको बता दें कि यह  रूह कांप देने वाले इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘बाइक में बैक गियर जैसी कोई चीज नहीं होती है। तो अपने सिर का प्रयोग करें। जानवरों के आवास में धीमी गति से ड्राइव करें।’ आपको बता दें कि वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और खबर लिखे जाने तक हजारों लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस पर कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। 

As long as one doesn’t have a back gear in the bike, use common sense in the back of your mind & drive slow in wild habitats.
Via Ramesh Pandey. pic.twitter.com/7fBnwJUJiH
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 21, 2022

 

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘ज्यादातर टाइगर के पेट भरे हुए हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘बाइक वाला टाइगर का नाश्ता करने से बच गया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘किस्मत हर बार साथ नहीं देती।’ इसके अलावा कई और लोगों ने भी इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं, फ़िलहाल इस वीडियो को देख हर को दंग है। 

Creepy scene tiger suddenly appeared in front of the bike rider then what happened video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2022 | 12:53 PM

Topics:  

  • Tiger Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.