-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Creepy Scene Tiger Suddenly Appeared In Front Of The Bike Rider Then What Happened Video Viral
खौफनाक मंजर! बाइक सवार के सामने अचानक आया बाघ फिर जो हुआ.. वीडियो वायरल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Twitter-@susantananda3)
नई दिल्ली: जाहिर सी बात है, जब भी हम घने जंगलों से गुजरते है तो में हमेशा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर जंगली जानवरों के लिए घातक हो सकती है। साथ ही जंगली जानवर आक्रामक हो सकते हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाघ अचानक से एक बाइक सवार के सामने आकर खड़ा हो जाता है। वीडियो इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा रहा है, ऐसे में आइए जानते है इस बाघ के वायरल वीडियो के बारे में
बाइक सवार के आगे अचानक आया बाघ
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बाइक सवार को जंगली इलाके में सड़क पर सवारी करते हुए देखा जा सकता है। अगले ही पल एक बाघ उसके काफी करीब आ जाता है। यह देखकर बाइक सवार डर जाता है। वह शख्स डर के मारे तुरंत अपनी बाइक निकालने लगता है। हालांकि कुछ दूर आगे बाघ भी आ जाता है। इससे बाइक सवार और भी ज्यादा डर जाता है। यह बाघ कुछ दूर तक आकर मौके पर ही रुक जाता है। वीडियो बाइक के पीछे कार में बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का है। जो लोगों को काफी चौंका रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि यह रूह कांप देने वाले इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘बाइक में बैक गियर जैसी कोई चीज नहीं होती है। तो अपने सिर का प्रयोग करें। जानवरों के आवास में धीमी गति से ड्राइव करें।’ आपको बता दें कि वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और खबर लिखे जाने तक हजारों लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस पर कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं।
As long as one doesn’t have a back gear in the bike, use common sense in the back of your mind & drive slow in wild habitats.
Via Ramesh Pandey. pic.twitter.com/7fBnwJUJiH — Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 21, 2022
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘ज्यादातर टाइगर के पेट भरे हुए हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘बाइक वाला टाइगर का नाश्ता करने से बच गया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘किस्मत हर बार साथ नहीं देती।’ इसके अलावा कई और लोगों ने भी इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं, फ़िलहाल इस वीडियो को देख हर को दंग है।
Creepy scene tiger suddenly appeared in front of the bike rider then what happened video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वास्तेगुने हुईंया, Delulu से FOMO तक, संसद में खूब गूंजे Gen-Z के ट्रेंडिंग स्लैंग; क्या है इन शब्दों का मतलब?
Jul 29, 2026 | 12:19 PMLPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














