शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Board Exam Viral Video : 10वीं की छात्रा शादी के दिन दुल्हन के जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंची, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लोग छात्रा की पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना कर रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bride Gives Exam : बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 10वीं कक्षा की एक छात्रा शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचती दिखाई दे रही है।
दुल्हन के जोड़े में सजी यह छात्रा जब परीक्षा देने पहुंची तो वहां मौजूद लोग भी उसकी हिम्मत और लगन की तारीफ करते नजर आए। बताया जा रहा है कि उसकी शादी की तारीख पहले से तय थी, लेकिन उसी दिन बोर्ड परीक्षा भी थी।
शादी के मंडप से सीधा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची यह छात्रा। pic.twitter.com/CadOOYyqq6 — Mukesh (@MukeshMalh12448) February 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री की कंटेंट क्रिएटर ने खींची यादगार तस्वीर, वायरल वीडियो ने जीता दिल
दुल्हन के जोड़े में 10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा
वायरल वीडियो में छात्रा पूरी तरह से दुल्हन के लिबास में नजर आती है। उसके साथ परिवार के कुछ सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं, जो उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने आए हैं।
जैसे ही वह सेंटर पर पहुंचती है, वहां मौजूद लोग इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोग छात्रा की पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने जिम्मेदारियों के बीच शिक्षा को प्राथमिकता दी।
ये खबर भी पढ़ें : ताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
यह वीडियो एक सकारात्मक संदेश
दावा किया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी है और उसने शादी के बावजूद परीक्षा न छोड़ने का फैसला किया। परिवार ने भी उसका साथ दिया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अक्सर बाल विवाह के कारण पढ़ाई छूटने की खबरें सामने आती हैं। ऐसे में यह वीडियो एक सकारात्मक संदेश देता है कि अगर परिवार का समर्थन मिले तो पढ़ाई और जिम्मेदारी दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है।
