जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो को बनाया बेडरूम! खाली मेट्रो में लेटकर सफर करते शख्स का VIDEO वायरल

CJP Protest Jantar Mantar: CJP ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे सहित कई मागों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच खाली मेट्रो में सीट पर सोकर सफर करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है।
Delhi Metro Viral Reel
दिल्ली मेट्रो में खाली सीट पर सोते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है

  • स्टेशन बंद होने से सूनी पड़ी मेट्रो ट्रेन की सीट पर लेटे व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ।

  • शुक्रवार से शनिवार तक दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों को बंद करने से यात्रियों को परेशानी हुई

  • रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को खोलने का फैसला लिया

Delhi Metro Security Restrictions: राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित मैदान जंतर-मंतर पर बीते शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर शहर भर के 45 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगा दीं।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर इन स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिसका सीधा असर दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो सेवा और आम यात्रियों पर पड़ा।

रील तेजी से वायरल

पीक आवर्स में भारी भीड़ और धक्का-मुक्की के लिए जानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो अचानक बिल्कुल खाली नजर आने लगी, जिसने दिल्लीवालों को हैरान कर दिया। इसी प्रशासनिक सख्ती और सूनेपन के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में मेट्रो का एक डिब्बा पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा है।

हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो को CJP के प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि यह वीडियो कब और किस स्टेशन पर शूट किया गया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Delhi Metro Viral Reel
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा कारणों से छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, देखें VIDEO

इस तरह वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि, जिस मेट्रो में खड़े होने की जगह नहीं मिलती, वहां एक शख्स आराम से पूरी सीट पर लेटकर सफर का आनंद लेता नजर आ रहा है. वहीं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि '10 October Delhi Metro Thank You Modi Ji', जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाने लगा और इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

DMRC की आधिकारिक बयान

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9:00 बजे से बंद किए गए ये 45 मेट्रो स्टेशन 10 अक्टूबर रात 10:00 बजे तक बंद रखे गए।

बंद रहने वाले प्रमुख स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाजपत नगर, हौज खास और रिठाला जैसे बेहद व्यस्त रहने वाले इंटरचेंज और टर्मिनल स्टेशन शामिल थे।

Delhi Metro Viral Reel
Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

पुलिस ने उठाया सख्त कदम

इस बीच संवेदनशील इलाकों में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को जुटने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया था। हालांकि, रात 10 बजे के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्थिति की समीक्षा की गई। सीजेपी के इस प्रदर्शन और पुलिस की नाकेबंदी ने दिल्ली में कुछ समय के लिए 'दिल्ली बंद' जैसी स्थिति पैदा कर दी।

CJP क्यों कर रहीं प्रदर्शन

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में कथित गड़बड़ी व चुनावी सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com