इटारसी जंक्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन; गोवा एक्सप्रेस से कॉकरोच जनता पार्टी के 15 आंदोलनकारी हिरासत में

Itarsi Junction Police Action: इटारसी जंक्शन पर पुलिस की कार्रवाई, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे CJP के 15 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया।
Cockroach Janata Party Protesters Detained At Itarsi Junction
इटारसी जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीजेपी के 15 कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Cockroach Janata Party Protesters Detained At Itarsi Junction: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी जंक्शन पर गुरुवार शाम पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 15 आंदोलनकारियों को गोवा एक्सप्रेस से उतारकर हिरासत में ले लिया। ये सभी महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहे थे, जहां 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होना था।

ट्रेन के इटारसी पहुंचते ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पुलिस बल की हलचल बढ़ गई। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने जनरल कोच में पहुंचकर यात्रियों की जांच की और आंदोलनकारियों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। कार्रवाई के बाद स्टेशन पर विरोध और नारेबाजी की स्थिति बन गई।

इटारसी स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई, जनरल कोच में पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक, गोवा एक्सप्रेस के इटारसी जंक्शन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। शाम करीब 6 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रुकी, जिसके बाद पुलिसकर्मी सीधे जनरल कोच में पहुंचे। यहां यात्रियों की जांच की गई और पहचान के आधार पर 15 लोगों को ट्रेन से उतार लिया गया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

एसपी को मिली थी आंदोलनकारियों के दिल्ली जाने की सूचना

बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक साईकृष्ण को सूचना मिली थी कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने के लिए कुछ लोग गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद इटारसी स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया। आंदोलनकारी दल में महिलाओं की मौजूदगी की सूचना मिलने पर भोपाल समेत नर्मदापुरम जिले के अलग-अलग थानों से महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया था।

Cockroach Janata Party Protesters Detained At Itarsi Junction
स्वामित्व योजना में लापरवाही पड़ी भारी, रीवा में 15 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज; 127 से मांगा जबाव

कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी, स्टेशन पर बनी हंगामे की स्थिति

पुलिस की कार्रवाई से नाराज आंदोलनकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। आंदोलन से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस ने सभी 15 लोगों को अपने वाहनों में बैठाया और वहां से रवाना हो गई।

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इटारसी में हुई इस कार्रवाई के बाद आंदोलनकारियों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से हिरासत के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Cockroach Janata Party Protesters Detained At Itarsi Junction
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: इंदौर में ट्रैफिक प्लान जारी, दोपहर 2 बजे से बदले रहेंगे कई रास्ते
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com