चलती ट्रेन की खिड़की पर बच्ची को बैठाया, वायरल वीडियो देख भड़के लोग बोले- इससे बड़ी लापरवाही क्या होगी

Child Safety : एक वायरल वीडियो में चलती ट्रेन की खिड़की पर एक बच्ची को बैठा देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लोग अभिभावकों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
A viral video showing a child sitting on a train window has sparked concerns over passenger safety and parental negligence.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Viral Train Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में भी डाल दिया है। वायरल क्लिप किसी रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जहां एक ट्रेन के डिब्बे की खिड़की पर एक छोटी बच्ची को बैठा देखा जा सकता है।

वीडियो में साफ नजर आता है कि बच्ची के दोनों पैर ट्रेन के बाहर लटके हुए हैं और उसका एक हाथ भी खिड़की से बाहर निकला हुआ है। इस तरह की स्थिति को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा बता रहे हैं।

चलती ट्रेन की खिड़की पर बच्ची को बैठाया

वीडियो में सिर्फ बच्ची ही नहीं, बल्कि एक अन्य यात्री भी इमरजेंसी खिड़की के पास बाहर की ओर झुका हुआ दिखाई देता है। रेल यात्रा के दौरान खिड़की या दरवाजे से शरीर का कोई हिस्सा बाहर निकालना हमेशा जोखिम भरा माना जाता है।

ऐसे में छोटी बच्ची को इस तरह खिड़की पर बैठाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा माना जा रहा है। हालांकि, वीडियो में किसी दुर्घटना की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह अपील कर रहे हैं कि यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @guneshgodara नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इससे बड़ी लापरवाही कोई नहीं हो सकती है।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और इस पर कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

एक यूजर ने लिखा, "हर दिन ट्रेन हादसों की खबरें सामने आती हैं, फिर भी लोग सबक नहीं लेते।" दूसरे ने कहा, "दुनिया ऐसे गैर-जिम्मेदार लोगों से परेशान है।" वहीं एक अन्य यूजर ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए लिखा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का जोखिम कभी नहीं लेना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com