सड़क पर 'मर्डर' का ड्रामा कर बाइक लूटने का प्रैंक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- आइडिया कौन देता है?

Bike Robbery Prank : एक स्क्रिप्टेड प्रैंक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर साथी को घसीटकर हत्या जैसा माहौल बनाता है और फिर बाइक सवार को डराकर उसकी बाइक लेकर भाग जाता है।
A scripted prank video showing a fake murder scene and a frightened biker has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prank Gone Wrong : सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक स्क्रिप्टेड प्रैंक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में शुरुआत में ऐसा लगता है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

एक शख्स हाथ में डंडा लिए सड़क पर पड़े एक व्यक्ति का पैर पकड़कर उसे घसीटता हुआ नजर आता है। पहली नजर में यह दृश्य बेहद डरावना लगता है और देखने वाले को लगता है कि कोई गंभीर अपराध हुआ है। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार वहां पहुंचता है और यह नजारा देखकर अपनी बाइक रोक देता है।

'मर्डर' का ड्रामा कर बाइक लूटने का प्रैंक

वायरल वीडियो में आगे दिखता है कि डंडा लिए शख्स अचानक बाइक सवार की ओर दौड़ता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। डर के मारे बाइक सवार अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग जाता है।

इसके बाद वह शख्स उसकी बाइक लेकर निकल जाता है। हालांकि, कुछ ही देर बाद साफ हो जाता है कि जमीन पर पड़ा व्यक्ति कोई घायल नहीं, बल्कि उसी का साथी है और पूरा घटनाक्रम केवल एक स्क्रिप्टेड प्रैंक था।

वीडियो का मकसद लोगों को चौंकाना और मनोरंजन करना बताया जा रहा है, लेकिन कई लोग इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर बहस छेड़ देते हैं कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह के प्रैंक कितने सही हैं।

लोगों में डर फैलनाने वाले ऐसे प्रैंक बंद होने चाहिए

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @_kumbhkaran नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इन्हें आइडिया कौन दे रहा है?" खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

एक यूजर ने लिखा, "यह पूरी तरह स्क्रिप्टेड लग रहा है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अब इसने दूसरों को भी नया आइडिया दे दिया।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमारा देश सच में कभी-कभी किसी कार्टून जैसा लगता है।" कई लोगों ने ऐसे प्रैंक से आम लोगों में डर फैलने और दुर्घटना होने की आशंका भी जताई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com