स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चे ने किया ‘कुंभकरण’ अवतार, उठाने पहुंचे बैंड वाले; वीडियो वायरल
Child Fake Sleeping Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चा इतनी गहरी नींद का नाटक करता है कि उसे उठाने के लिए घरवालों ने बैंड वालों को बुलवाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Child Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक बच्चा खाट पर आराम से सोता हुआ नजर आता है।
दावा किया जा रहा है कि वह स्कूल जाने से बचने के लिए उठने का नाम नहीं ले रहा था। परिवार वालों ने उसे जगाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन जब कोई तरीका काम नहीं आया तो उन्होंने एक अनोखा उपाय निकाला और बैंड वालों को बुला लिया।
Family tries everything, even band players but boy refuses to wake for School pic.twitter.com/lwpnB4i44n — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
बच्चे को नींद से जगाने के लिए आए बैंड वाले
वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंड वाले बच्चे के पास खड़े होकर तेज आवाज में वाद्य यंत्र बजा रहे हैं। इतनी आवाज सुनकर आम इंसान तो क्या, गहरी नींद में सोया कोई भी व्यक्ति उठ जाए, लेकिन बच्चा आराम से वैसे ही लेटा रहता है।
उसका अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसे ‘कलयुग का कुंभकरण’ बता रहे हैं। वीडियो के कैप्शन के अनुसार बच्चा स्कूल जाने से बचने के लिए ऐसा कर रहा था। हालांकि यह वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया लगता है, लेकिन लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : Indian Railways Coupe Booking: ट्रेन में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैसे बुक करें?
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट पर हजारों लोग इसे देख चुके हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर मैं होता तो अब तक लात पड़ चुकी होती।”
दूसरे ने लिखा, “कुंभकरण लौट आया है।” वहीं तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, “कुछ भी कर लो, स्कूल नहीं जाऊंगा।” यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि बच्चों और स्कूल का रिश्ता हमेशा से दिलचस्प रहा है, और सोशल मीडिया पर ऐसे हल्के-फुल्के कंटेंट लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं।
