गंदगी में बन रही सेव भुजिया का वीडियो वायरल, देखकर लोगों का उठा भरोसा

Sev Bhujia Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सेव भुजिया को बेहद गंदे तरीके से बनाते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने फूड सेफ्टी और साफ-सफाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
A viral video showing sev bhujia made in unhygienic conditions has raised serious food safety concerns.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dirty Sev Bhujia : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में सेव भुजिया का ढेर नजर आता है, जिसे कुछ लोग इधर-उधर कर रहे हैं।

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोग नंगे पांव उसी भुजिया पर खड़े होकर उसे शिफ्ट कर रहे हैं। इस दौरान कोई भी साफ-सफाई या हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

गंदगी से फैक्ट्री में बन रही सेव भुजिया

वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति प्लेट की मदद से भुजिया को पीछे कर रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति बेलचे से उसे हटा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भुजिया जमीन पर फैली हुई है और लोग सीधे उस पर खड़े हैं।

यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें लोगों के मन में डर जरूर पैदा कर रही हैं।

वायरल वीडियो को देखकर भड़के लोग

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि अब वे बाहर की भुजिया खाना बंद कर देंगे।

यह वायरल वीडियो एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि खाने की चीजों में साफ-सफाई कितनी जरूरी है और हमें क्या खा रहे हैं, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com