जूता चुराई की रस्म बनी जंग का मैदान! दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को जड़ा मुक्का, जमकर चले लात-घूंसे- VIDEO

Jalna Marriage Fight: महाराष्ट्र के जालना में जूता चुराई की मजाक-मस्ती हिंसक झड़प में बदल गई। दुल्हन के चाचा और दूल्हे के भाई के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन गया।
Shoe Stealing Ritual Fight In Jalna
जालना के नांदी गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट करते बाराती (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Shoe Stealing Ritual Fight In Jalna: गर्मी का मौसम है और हर जगह शादियों का माहौल है। शादियों में अक्सर आपने देखा हो कि दूल्हे के जुते छुपाने की रस्म होती है। दुल्हन पक्ष वाले दूल्हे के जूते छुपात इसके बाद उससे नेक मांगते है। यह रस्म शादी समाराेह में एक हंसी मजाक का महौल पैदा कर देता है। लेकिन यदि इस रस्म की वजह से शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन जाए तो क्या हाेगा। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के जालना जिले की अंबड तालुका से सामने आया है।

जालना जिले की अंबड तालुका में शादी में आए मेहमानों के दो गुटों के बीच दूल्हे जूते छुपाने की एक मजाकिया शरारत को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। नांदी गांव में हुई इस घटना में शादी समारोह का खुशनुमा माहौल पल भर में ही एक अराजक युद्ध के मैदान में बदल गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जालना पुलिस ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इस हाथापाई के दौरान कई महिलाओं के गहने भी गायब हो गए।

शादी का मंडप कैसे बना युद्ध का मैदान?

जालना जिले अंबड तालुका के नांदी गांव में एक शादी हो रही थी। जब शादी की रस्में चल रही थीं, तभी दुल्हन की तरफ के कुछ रिश्तेदारों ने दूल्हे के जूते छिपा दिए। इसके जवाब में दूल्हे के भाई ने दुल्हन की चप्पलें छिपा दीं। यह बात दुल्हन के चाचा को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई। गुस्से में आकर चाचा ने दूल्हे के भाई को सीधे मुक्का मार दिया। इससे दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच तीखी कहा-सुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते कुछ ही पलों में एक हिंसक हाथापाई में बदल गई।

महिलाओं के गहने हुए गायब

इस अफरा-तफरी के दौरान शादी में शामिल हुए महिलाओं ने पहने गहने टूट-फूट गए। हाथापाई के दौरान गहने शरीर से खींचकर अलग हो गए, और कुछ गहने तो गुम ही हो गए। कुछ लोग इस लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल हुए तो वहीं कुछ लोग बस किनारे खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

दूल्हे ने इस हाथापाई में हस्तक्षेप करते हुए इसे रोकने का प्रयास किया लेकिन बाराती सुनने के मुड‍़ में नहीं थे। दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। शादी के एक आनंदमय उत्सव के बीच अचानक भड़की इस अराजकता ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जालना पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com