Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

60 की उम्र में भी ‘फौजी फिटनेस’: ब्रिगेडियर का वीडियो देख दंग रह गए लोग

Retire Brigadier Pullups Video : 60 साल के ब्रिगेडियर ने पुलअप्स कर दिखाया कि फौजी फिटनेस उम्र की मोहताज नहीं होती। कई लोगों ने उन्हें “मैन ऑफ स्टील” बताया, तो कुछ ने उनकी फिटनेस को प्रेरणा बताया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 05, 2026 | 02:27 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Retire Brigadier Fitness Viral Video : 60 साल की उम्र में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर दिया। बीरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में पुलअप्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

उनकी ताकत और संतुलन देखकर यह कहना मुश्किल है कि वह 60 साल के हैं। उनका यह वीडियो खासतौर पर उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है, जो इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देखते हैं।

60 साल के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की फिटनेस देख लोग हैरान

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जहां ब्रिगेडियर ने बताया कि उन्होंने 16 साल बाद अपने पुराने आर्मी जिम में पुलअप्स ट्राई किए। महज कोशिश के लिए शुरू किया गया यह अभ्यास देखते ही देखते कमाल में बदल गया।

उन्होंने न सिर्फ पुलअप्स किए, बल्कि हैंडल पर लटककर बॉडी रोल और साइकलिंग जैसी कठिन मूव्स भी आसानी से कर दिखाईं। यह दिखाता है कि फौजी जीवन में अनुशासन और फिटनेस कितनी गहराई से जुड़ी होती है, जो रिटायरमेंट के बाद भी बरकरार रहती है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘भारत को रीब्रांडिंग की जरूरत’: केरल की खूबसूरती देख विदेशी टूरिस्ट हुआ मंत्रमुग्ध

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर उन्हें “मैन ऑफ स्टील” बताया

ब्रिगेडियर की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें “मैन ऑफ स्टील” बताया, तो कुछ ने कहा कि उनकी फिटनेस देखकर युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। एक्ट्रेस दिशा पटनी की बहन खुशबू पटनी ने भी इस पोस्ट पर “Perfect Sir” लिखकर उनकी तारीफ की।

ब्रिगेडियर जमवाल, जो कारगील वॉर के वेटरन रह चुके हैं, आज भी युवाओं को अनुशासन और फिटनेस के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका यह संदेश साफ है- फौजी सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि जीवनभर की पहचान होती है।

Brigadier 60 age pullups video indian army fitness inspiration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 02:27 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.