Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Video: महिला के साथ अंडरवियर में मिला भाजपा नेता, श्मशान में कर रहा था गंदा काम

यूपी के बुलंदशहर में एक भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। भीड़ को देखकर नेता जी आपत्ती जनक हालत में कार से बाहर आ गए।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 12, 2025 | 05:52 PM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भाजपा नेता श्मशान में महिला के साथ आपत्तीजनक हालात में पकड़े गए (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भारतीय जनता पार्टी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने जब कार का दरवाजा खोला तो नेता महज अंडरवियर में नजर आया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब वायरल हो चुका है, जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है और आरोपी नेता फरार बताया जा रहा है।

घटना शुक्रवार शाम शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान के पास की है। वहां खड़ी एक कार को संदिग्ध हालत में देखकर ग्रामीणों ने तलाशी ली तो उसमें राहुल वाल्मीकि और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। जैसे ही कैमरे ऑन हुए, राहुल लोगों से मिन्नतें करने लगा कि वीडियो न बनाएं। लेकिन वीडियो रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद राहुल को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है।

UP के BJP नेता, अंडरवियर में भाग रहे, गिड़गिड़ा रहे, और जनता माफी के मूड में नहीं!! लोगों को डर नहीं पुलिस BJP सरकार की है, नेताजी जेल में बंद करा देंगे… ये श्मसान घाट में शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी लोगों ने घेर लियाhttps://t.co/YBRziVgu2A — Abhishek Anand (@TweetAbhishekA) July 12, 2025

सम्बंधित ख़बरें

जर्मनी से जाना था इंग्लैंड मगर लौटे लखनऊ…केशव मौर्य को UK ने नहीं दिया वीजा, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल!

अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बड़ा अपडेट: मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, आगे क्या?

यौन उत्पीड़न मामला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर कल सुनवाई, क्या होगा विरोधियों का नार्को टेस्ट?

लखनऊ ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: पिता की हत्या कर बहन से बोला अक्षत- ‘दूर रह, भाई हैंडल कर लेगा’; कहां से मिला आइडिया?

वीडियो वायरल, नेता फरार
ग्रामीणों द्वारा बनाए गए 34 सेकंड के वायरल वीडियो में राहुल शर्ट और अंडरगारमेंट में नजर आ रहा है। वह बार-बार लोगों से माफी मांगता दिख रहा है और मोबाइल बंद करने की अपील कर रहा है। वहीं, साथ मौजूद महिला अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाती रही। वीडियो सामने आते ही पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए राहुल को निष्कासित कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पुष्टि की कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति राहुल ही है और संगठन ने उसे तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘लीला डिलीवरी डेट बताओ, उठवा लेंगे…’ सड़क की मांग पर BJP सांसद का जवाब

परिवार में पत्नी-बच्चे, अब दिल्ली से मुंबई भागने की चर्चा
राहुल वाल्मीकि की निजी जिंदगी भी अब लोगों की नजरों में है। वह छह भाइयों में सबसे बड़ा है और शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। पिता ठेकेदारी करते हैं। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, घटना की रात राहुल मोहल्ले में देखा गया था, लेकिन इसके बाद वह गायब है। अब चर्चा है कि वह दिल्ली होते हुए मुंबई की ओर भाग गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी ने इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Bjp leader scandal bulandshahr rahul valmiki video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 03:19 PM

Topics:  

  • Bulandshahar News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.