हीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Bike Stunt Viral Video : गांव की सड़क पर फिल्मी अंदाज में बाइक चलाकर वीडियो बनवा रहा युवक कुछ ही सेकंड में खेत में जा गिरा। बिहार पुलिस ने वीडियो शेयर कर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
Bihar Police Viral Post : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ सीख भी दे जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बाइक पर स्टाइल दिखाने के चक्कर में बुरी तरह फंस जाता है।
वीडियो देखने के बाद लोग इसे सड़क पर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का कहना है कि कुछ सेकंड की दिखावेबाजी कभी-कभी भारी पड़ सकती है।
खाली सड़क अक्सर बड़े हादसों का बुलावा देती है। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। नतीजा आपके सामने है।
.
.#BiharPolice #FollowTrafficRules #speedlimit #wearhelmet #bihar @BiharHomeDept @IPRDBihar pic.twitter.com/29QBp2H51s — Bihar Police (@bihar_police) June 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
स्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
एक बार में उठा ली 80 से ज्यादा ईंटें! मजदूर की ताकत देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल
स्टाइल दिखाने के चक्कर में खेत में गिरा बाइक सवार
वायरल वीडियो किसी गांव की सड़क का बताया जा रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चलाते हुए वीडियो शूट करवा रहा है। सड़क काफी संकरी है और आगे हल्का मोड़ भी मौजूद है। युवक फिल्मी अंदाज में तेज रफ्तार से बाइक लेकर मोड़ की तरफ बढ़ता है, मानो कोई स्टंट या शानदार शॉट रिकॉर्ड कराना चाहता हो।
लेकिन जैसे ही वह मोड़ पार करता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है। अगले ही पल बाइक सड़क छोड़कर खेत की तरफ चली जाती है और युवक सीधे खेत में जाकर गिर पड़ता है। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : लड़की के सामने हल्की किक, लड़के के आते ही दिखा दिया दम! मार्शल आर्ट्स का मजेदार वीडियो वायरल
यूजर्स ने इसे लापरवाही के खतरनाक परिणाम का उदाहरण
इस वायरल वीडियो को बिहार पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किया है। पोस्ट के साथ लिखा गया, “खाली सड़क अक्सर बड़े हादसों का बुलावा देती है। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। नतीजा आपके सामने है।” वीडियो का मकसद लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने बिहार पुलिस की तारीफ की है।
एक यूजर ने लिखा कि लोगों को जागरूक करने का यह शानदार तरीका है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि सड़क पर स्टंट करने वालों को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, लेकिन अधिकांश यूजर्स ने इसे लापरवाही के खतरनाक परिणाम का उदाहरण बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो मनोरंजन के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे रहा है कि सड़क पर स्टंट नहीं, सुरक्षा सबसे जरूरी है।
