वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Electricity Disconnection : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त परेशानी में बदल गया, जब बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही बिजली सप्लाई कथित तौर पर काट दी गई। यह घटना डायमंड कॉलोनी में हुई, जहां शगुन और तैयारियों का माहौल था।
घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, डीजे पर गाने बज रहे थे और रिश्तेदार जश्न में शामिल थे। दूल्हा शुभम चौहान बारात के लिए तैयार था, तभी अचानक पूरे घर की बिजली चली गई और माहौल बदल गया।
Shocking incident from Bijnor, Uttar Pradesh.
A wedding procession was underway. The groom had mounted the horse, guests were dancing, and celebrations were in full swing ,when suddenly, an electricity department employee arrived and disconnected the power supply to the groom’s… pic.twitter.com/rk3rz1E2Gx — The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 20, 2026
परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग का एक कर्मचारी मौके पर आया और खंभे पर चढ़कर लाइन काट दी। उनका कहना है कि न तो पहले कोई नोटिस दिया गया और न ही मौके पर कोई स्पष्ट कारण बताया गया।
दूल्हे का दावा है कि उनके सभी बिजली बिल समय पर भरे गए हैं और घर में वैध मीटर भी लगा हुआ है। अचानक हुई इस कार्रवाई से मेहमानों के सामने परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सजावट बेकार हो गई और डीजे भी बंद हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : ऑटो के शीशे पर टंगे पत्नी के झुमके ने जीता दिल, सादगी भरे प्यार का वीडियो वायरल
परिवार ने इस घटना को लापरवाही बताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बिना सूचना इस तरह बिजली काटना सही प्रक्रिया है। फिलहाल मामले में किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।