अमेरिका में बिहारी शख्स बेच रहा 1500 रुपये का पोहा, चाय की कीमत जानकर भड़के लोग

Indian street food in US : अमेरिका के लॉस एंजेलिस में चाय और पोहा बेच रहे एक बिहारी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। चाय 782 रुपये और पोहा 1512 रुपये की कीमत जानकर यूजर्स हैरान और नाराज हैं।
A viral video shows a Bihari man selling poha for ₹1500 in the US, sparking massive reactions online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihari man in America : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह कोई भावुक कहानी या संघर्ष नहीं, बल्कि चाय और पोहा की कीमत है। वीडियो में एक बिहारी शख्स अमेरिका के लॉस एंजेलिस की सड़कों पर ठेला लगाकर चाय और पोहा बेचता नजर आ रहा है।

पहली नजर में यह आम सा स्ट्रीट फूड वीडियो लगता है, लेकिन जैसे ही लोगों को पता चलता है कि यहां चाय की कीमत करीब 782 रुपये और पोहा 1512 रुपये है, वैसे ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है। कई लोग इन दामों को सुनकर हैरान रह जाते हैं और तुलना भारत के सस्ते नाश्ते से करने लगते हैं।

लॉस एंजेलिस की सड़कों पर बेच रहा चाय और पोहा

वायरल वीडियो में शख्स हिंदी में बात करता है और खुद को बिहार से बताता है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ ग्राहकों से बातचीत करता नजर आता है। उसकी बातों और हाव-भाव से साफ झलकता है कि वह अपने काम को लेकर किसी तरह की झिझक महसूस नहीं करता।

महंगे दामों के बावजूद उसके चेहरे पर संतोष और आत्मसम्मान साफ दिखता है। कई लोग इस वीडियो को यह कहकर भी देख रहे हैं कि विदेश में मेहनत कर अपना काम करना गलत नहीं है, भले ही कीमतें भारत के मुकाबले काफी ज्यादा क्यों न हों।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट oc_.alpha.sp से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन काफी मजेदार और तीखे हैं। कुछ लोगों ने इसे सीधी टोपीबाजी बताया और कहा कि विदेश के नाम पर आम खाने को लग्जरी बना दिया गया है।

वहीं कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि इस दाम में तो भारत में पूरी नाश्ता पार्टी हो जाए। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि यह पोहा नहीं, कोई इन्वेस्टमेंट स्कीम लग रही है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के बीच कीमत, मेहनत और विदेश में कमाई को लेकर अलग-अलग सोच को उजागर कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com