हिजाब के बाद CM नीतीश कुमार का नया VIDEO वायरल, दूर से सेल्फी ले रही महिला से कहा- ‘अरे इधरो आवो ना’
CM Nitish Kumar के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्नेहपूर्वक डॉ. नुसरत परवीन को चेहरा दिखाने के लिए कहते हुए थोड़ा हिजाब खींच जिसका वीडियो वायरल हुआ अब इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा
डॉ. का हिजाब खींचने के बाद अब सीएम नीतिश कुमार के एक और वीडियो वायरल
Nitish Kumar Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम एक महिला से कहते सुनाई दे रहे हैं- अरे इधरो आवो ना। दरअसल, महिला दूर से उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी, तभी नीतीश की नजर उस पर पड़ी। यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
वीडियो महज 12 सेकंड का है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों से मिल रहे थे, तभी उन्होंने सेल्फी लेती महिला को पास बुलाया। कैमरा हिल गया और महिला शायद यह कहती सुनाई दी कि नहीं यहीं ठीक है। इससे पहले भी सीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके चलते अब यूजर्स इस नई क्लिप पर चटकारे ले रहे हैं और पुराने किस्सों को याद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक 12 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें वह दूर से सेल्फी ले रही एक महिला को स्नेहवश अपने पास बुलाते नजर आ रहे हैं।#NitishKumar #Bihar #viralvideo pic.twitter.com/0Mn5jVi8cC — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) January 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात
आधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के ‘बड़े समझौते’ के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप
आज इस्तीफा दे रहे हैं सिद्धारमैया! नाश्ते की टेबल पर तय होगा कर्नाटक का अगला सीएम? सियासी हलचल तेज
यूजर्स बोले- डर लगने लगा है
इस वीडियो को लेकर एक्स और फेसबुक पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भानू नंद और शिवानंद राज जैसे यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया है कि क्या महिलाएं अब सीएम से डरने लगी हैं जो दूर से ही प्रणाम कर रही हैं। एक अन्य यूजर रिजवान अहमद ने लिखा कि महिला दूर से सेल्फी ले रही है और पास बुलाने पर मना कर रही है। लोग कह रहे हैं कि विधानसभा के भाषण और नकाब वाली घटना के बाद महिलाओं को भरोसा नहीं रहा, इसलिए वे दूरी बना रही हैं। यूजर्स का कहना है कि नीतीश कुमार का अलग रूप देख चुकी महिलाएं अब सतर्क हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भारत हिंदू राष्ट्र है, यहां PM हमेशा हिंदू ही रहेगा’: ओवैसी के ‘हिजाब’ वाले दांव पर हिमंता का करारा पलटवार
हिजाब वाले किस्से की चर्चा
आपको याद होगा कि हाल ही में नियुक्ति पत्र बांटते समय सीएम ने डॉ. नुसरत परवीन के हिजाब को थोड़ा खींच दिया था। उस वक्त भी खूब बवाल हुआ था और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने तो केस दर्ज करने तक की मांग कर दी थी। लोग अब उस घटना को इस नए वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि महिला को शायद पुराना वाकया याद आ गया होगा, इसलिए वह अपनी इज्जत बचाने के लिए दूर रहना ही बेहतर समझ रही है। फिलहाल यह वीडियो और उस पर आ रहे कमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं।
