थार के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी की तरफ लपका युवक, आतंकी खतरे के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक-Video
Bihar News: बिहार में राहुल गांधी की सुरक्षा में दोबारा चूक का मामला सामने आया है। बिहार में आतंकी घुसपैठ के बाद यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी सुरक्षा में चूक के मामले आ रहे हैं।
- Written By: Saurabh Pal
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Security breach: बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान शनिवार को दूसरी बार उनकी सुरक्षा में चूक हुई है। राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीर मसला है, क्योंकि बिहार में आतंकी खतरे का अलर्ट है। पिछले दिनों ही बिहार पुलिस ने नेपाल के रास्ते बिहार में एंट्री करने वाले तीन पाकिस्तानी आतंकियों की तस्वीर जारी की थी।
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक सड़क पर चलती गाड़ी के बीच में आया युवक और थार के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात जवान ने युवक को थार के बोनट से नीचे धक्का दे दिया।
छपरा में सुरक्षा में चूक
राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक छपरा जिले में हुई, जब उनका काफिला सड़क से गुजर रहा था। राहुल गांधी थार पर आगे खड़े थे। उसी गाड़ी में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी मौजूद थे। हालांकि युवक गाड़ी के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी की तरफ लपका, इतने में सुरक्षाकर्मी बीच में आ गए। युवक गाड़ी के बोनट से नीचे धकेल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के अरवल में दर्दनाक हादसा, सोन नदी पर बने नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत
18 साल का बच्चा निकला CBI से भी तेज… CBSE OSM Scam पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, थपथपाई सार्थक की पीठ
उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग
मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
बिहार में राहुल गांधी से हाथ मिलाने के लिए पागलों की तरह बेचैन इस लड़के की हरकत को देखिए। pic.twitter.com/HMEeEgM11i — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) August 30, 2025
राहुल गांधी की बढ़ाई गई थी सुरक्षा
गौरतलब है कि पिछले दिनों तीन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ करने की खबर आई थी। इसके बाद वोट अधिकार यात्रा में कुछ बदलाव भी किया गया था। इसके साथ ही कई जगह रोड शो कैसिंल कर दिया गया था। एक दिन तक राहुल गांधी खुली जीप की जगह बंद गाड़ी में यात्रा की। कार के अंदर से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ऐसा कहा गया वोट अधिकार यात्रा पर आतंकी खतरा है। इस लिए वोट अधिकार यात्रा में शामिल नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।
ये भी पढ़ें- J&K : आतंकियों को रास्ता दिखाने वाला ‘ह्यूमन GPS’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से ज्यादा घुसपैठ का था गाइड
वोट अधिकार यात्रा का अंतिम दिन
वहीं बता दें कि वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। 31 अगस्त को सभी ब्रेक के बाद पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन एक बड़ी रैली करेगा। इस रैली में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
