स्कूली लड़कियों के बीच हुई ‘गैंगवार’, जमकर बरसाए डंडे, बालों से भी घसीटा; देखें शॉकिंग वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
Screengrab From Posted Video
बेंगलुरु: सोशल मीडिया (Social Media) पर लड़ाई-झगड़े (Fight Video) के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें लड़कियों की लड़ाई के वीडियो (Girls Fight) भी शामिल हैं। लेकिन, इन दिनों बेंगलुरु (Bengaluru) के एक स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़कियों के एक समूह द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, यह घटना कब हुई और इस लड़ाई का कारण क्या है इसकी जानकारी हासिल नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि, वीडियो में नज़र आ रही यह लड़कियां बेंगलुरु के प्रतिष्ठित स्कूल बिशप कॉन्वेंट स्कूल (Bishop Cotton School) की हैं, जो एक ऑल-गर्ल स्कूल है। यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Y’all need to even if y’all haven’t already ??? pic.twitter.com/fBbJv9CXoc — T.sh (@Taha_shah0) May 17, 2022
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे छात्राएं एक-दूसरे को बुरी तरह पीट रही हैं, बालों से घसीट रही हैं और एक दूसरे पर डंडे बरसा रही हैं। साथ ही इस लड़ाई में ताजुब वाली बात यह है कि, इसमें पैरेंट्स भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल ने वीडियो के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। साथ ही इस लड़ाई का कारण भी अभी तक अज्ञात हैं। लेकिन, यह बताया गया है कि लड़ाई के बाद छात्रों को कई चोटें आई हैं। यह लड़ाई काफी देर तक चलती रही, साथ ही इस वीडियो में लड़कियों के बीच चीख-पुकार भी सुनी जा सकती है। कुछ लोगों ने स्कूली लड़कियों को लड़ाई से अलग करने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं मानी और लड़ती रहीं।
