बेबी कैरियर में बेटी को लेकर डांस करता दिखा पिता, क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Father Daughter Dance Video : बेंगलुरु के एक पिता का अपनी नन्ही बेटी के साथ डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बेबी कैरियर में बेटी को लेकर किया गया यह डांस लोगों का दिल जीत रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Baby Dance Carrier Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेंगलुरु के रहने वाले अक्षय पालीवाल अपनी नन्ही बेटी के साथ बॉलीवुड गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि उनकी बेटी बेबी कैरियर में उनके साथ मौजूद है और पिता के हर स्टेप पर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया देती दिखाई देती है। यही मासूमियत लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
पिता और नन्ही बेटी का डांस वीडियो वायरल
यह वीडियो अक्षय पालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट little_munchkin28 पर शेयर किया है। वीडियो में वह साल 2001 की सुपरहिट फिल्म Dil Chahta Hai के लोकप्रिय गीत Woh Ladki Hai Kahan पर डांस करते नजर आते हैं।
जैसे-जैसे अक्षय म्यूजिक की धुन पर थिरकते हैं, उनकी बेटी भी हंसती और मुस्कुराती दिखाई देती है। पिता और बेटी के बीच की यह खूबसूरत बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है। वीडियो को अब तक 2.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ये खबर भी पढ़ें : टिकट होने के बावजूद TTE ने पकड़ा यात्री का कॉलर! वायरल वीडियो पर भड़के लोग, कार्रवाई की मांग
लोगों ने वीडियो की जमकर की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे इंटरनेट का सबसे क्यूट वीडियो बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो उनके दिन की सबसे अच्छी शुरुआत बन गया।
लोगों का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे पल रिश्तों की खूबसूरती और परिवार की अहमियत याद दिलाते हैं। पिता और बेटी की यह जोड़ी अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।
