बेंगलुरु कपल की एनिवर्सरी पर काम वाली दीदी का सरप्राइज, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
Househelp Surprise : बेंगलुरु के एक कपल ने अपनी एनिवर्सरी पर काम वाली दीदी द्वारा दिए गए सरप्राइज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीदी फूल और चॉकलेट लेकर पहुंचीं। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bengaluru Couple : इंटरनेट पर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो दिल में बस जाते हैं। बेंगलुरु के एक कपल ने हाल ही में ऐसा ही एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
नेहा हरचंदानी नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूं ही अपनी काम करने वाली दीदी को अपनी शादी की सालगिरह के बारे में बता दिया था। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह बात दीदी इतनी गंभीरता से ले लेंगी।
काम करने वाली दीदी ने दिया सरप्राइज
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीदी हाथ में फूल और चॉकलेट लेकर घर पहुंचती हैं। नेहा हैरानी से पूछती हैं, “दीदी आप ये क्यों ले आईं?” इस पर वह मुस्कुराती नजर आती हैं।
खास बात यह रही कि दीदी ने अपने पति की मदद से यह गिफ्ट ब्लिंकिट के जरिए ऑर्डर किया था। यह छोटा सा सरप्राइज उनके प्यार और अपनापन को दर्शाता है। नेहा ने वीडियो में कहा कि यह तो दीदी का उनके लिए स्नेह है, जो इस रूप में सामने आया।
ये खबर भी पढ़ें : विदेशी लड़की से पैसे लेने से किया इनकार, छोले-कुल्चे वाले दुकानदार की दरियादिली का वीडियो वायरल
असली सम्मान और संस्कार की निशानी
इस वीडियो का एक और खास पल तब दिखा, जब नेहा के पति ने दीदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर इस भाव ने लोगों को और ज्यादा प्रभावित किया। कई यूजर्स ने लिखा कि यह असली सम्मान और संस्कार की निशानी है।
एक यूजर ने कमेंट किया कि पति द्वारा दीदी के पैर छूना बहुत अच्छी बात है। यह वीडियो दिखाता है कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि अपनापन और सम्मान से भी बनते हैं।
