पेट्रोल संकट के हालात! पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों के बीच 300 लिटर की टंकी लेकर पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
UP Petrol Pump Viral Video : यूपी के बस्ती जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी के बीच लंबी कतारें लग गईं, वहीं एक शख्स 300 लीटर की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Diesel Petrol Shortage : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हालात की गंभीरता साफ नजर आ रही है। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक शख्स 300 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवक बस्ती शहर से पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गया। युवक की इस हरकत को देख लोग हैरान रह गए और वीडियो बनाने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए टंकी में पेट्रोल देने से मना कर दिया pic.twitter.com/UTBnKK3h2Q — Desh Hitam (@deshhitam) March 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
पेट्रोल पंप पर 300 लिटर की टंकी लेकर पहुंचा शख्स
हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उस व्यक्ति को टंकी में पेट्रोल भरने से मना कर दिया। सुरक्षा कारणों से खुले या असुरक्षित कंटेनरों में ईंधन भरना प्रतिबंधित होता है। इस घटना को देखकर लाइन में खड़े लोग हंसने लगे और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।
दूसरी ओर, छोटे पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की खबरें हैं, जबकि बड़े पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।
ये खबर भी पढ़ें : लखनऊ के थिएटर में बवाल, बच्चे के साथ धुरंधर 2 देखने पहुंचे परिवार को रोका, तो थिएटर में हुई मारपीट
पेट्रोल को लेकर प्रशासन और जनता के अलग-अलग दावे
इस पूरे मामले पर प्रशासन और पंप संचालकों के बयान अलग-अलग हैं। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही, जबकि एडीएम प्रतिपाल चौहान ने दावा किया है कि जिले में ईंधन की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।
हालांकि जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं, जहां लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन और जनता के दावों के बीच यह अंतर स्थिति को और गंभीर बना रहा है। फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कब तक हालात सामान्य हो पाएंगे।
