पेट्रोल संकट के हालात! पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों के बीच 300 लिटर की टंकी लेकर पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल

UP Petrol Pump Viral Video : यूपी के बस्ती जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी के बीच लंबी कतारें लग गईं, वहीं एक शख्स 300 लीटर की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Amid a fuel crisis in Basti, long queues form at petrol pumps and a man arrives with a water tank, video goes viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Diesel Petrol Shortage : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हालात की गंभीरता साफ नजर आ रही है। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक शख्स 300 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

पेट्रोल पंप पर 300 लिटर की टंकी लेकर पहुंचा शख्स

हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उस व्यक्ति को टंकी में पेट्रोल भरने से मना कर दिया। सुरक्षा कारणों से खुले या असुरक्षित कंटेनरों में ईंधन भरना प्रतिबंधित होता है। इस घटना को देखकर लाइन में खड़े लोग हंसने लगे और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

दूसरी ओर, छोटे पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की खबरें हैं, जबकि बड़े पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।

पेट्रोल को लेकर प्रशासन और जनता के अलग-अलग दावे

इस पूरे मामले पर प्रशासन और पंप संचालकों के बयान अलग-अलग हैं। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही, जबकि एडीएम प्रतिपाल चौहान ने दावा किया है कि जिले में ईंधन की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

हालांकि जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं, जहां लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन और जनता के दावों के बीच यह अंतर स्थिति को और गंभीर बना रहा है। फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कब तक हालात सामान्य हो पाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com