-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bankipur By Election Result Prashant Kishor Win Maharani Video Viral On Social Media
जब लगे कि आप बिहार को समझ गए, बिहार आपको झटका देता है; प्रशांत किशोर की जीत के बाद वायरल हुआ यह VIDEO
- Written By: मनोज आर्या
Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

प्रशांत किशोर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor Win Bankipur By Election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। जहां जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर करीब 20,000 वोटों के मार्जिन से चुनाव जीतने जा रहे हैं। यहां से भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को उन्होंने चुनाव में कड़ी टक्कर दी है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। भाजपा का गढ़ माने जाने वाला बांकीपुर जैसे विधानसभा सीट पर प्रशांत की जीत की चर्चे पूरे देश में हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है।
दरअसल, एक्स पर वायरल यह क्लिप चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी’ की है। इस वीडियो को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत और भारतीय जनता पार्टी के हार से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि उपचुनाव के बीच बीजेपी अति-आत्मविश्वास से लबालब थी। पार्टी के नेताओं द्वारा कई बार ऐसा बयान दिया गया कि अगर बीजेपी बांकीपुर से किसी भी चेहरे को उतार दे, तो उसकी जीत सुनिश्चित है। यह अति-आत्मविश्वास भाजपा की हार के कारणों में से एक है।
‘…बिहार आपको झटका देता है’
सोशल मीडिया पर वायरल ‘महारानी’ वेब सीरीज की क्लिप में दो कैरेक्टर को दिखाया गया है, जहां एक कैरेक्टर दूसरे से कहता है कि बिहार की एक खासियत है, जब-जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं… बिहार आपको झटका देता है। गौरतलब है कि महारानी वेब सीरीज राजनीति से प्रेरित है और इसकी पटकथा बिहार से काफी मिलती-जुलती नजर आती है। हालांकि, इस वेब सीरीज के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी एक काल्पनिक है और वास्तविकता से इसका कोई लेना देना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
बन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा…चुनाव में जीत के बाद ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? बताया क्या होगा पहला काम
PK की जीत पर सियासत तेज, विजय सिन्हा बोले- हम EVM पर नहीं फोड़ते ठीकरा, मीसा ने बताया BJP का प्रत्याशी
●बिहार!!!!!
●बिहार की एक ख़ासियत है!
●जब-जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं!
●बिहार आपको झटका देता है!#Bihar #Bankipur pic.twitter.com/6utbkxNX0Y — SOURAV RAJ (@souravreporter2) August 3, 2026
2025 में जनसुराज की बड़ी हार
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के लिए बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव केवल एक सीट की नहीं, बल्कि पार्टी के भविष्य के लिए भी कई मायने में काफी अहम है। पिछले साल यानी की 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में जनसुराज पार्टी कुल 238 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि, पार्टी के एक भी उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल नहीं रहें।
यह भी पढ़ें: By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
बांकीपुर में खुद उतरे प्रशांत किशोर
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उस समय चुनाव नहीं लड़े थे। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनावी रणनीति और प्रबंधन की जिम्मेदारी की बात कहते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। हालांकि, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर में हुए उपचुनाव में ‘पीके’ ने पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में खुद उतरा और पिछले तीन दशकों से भाजपा का अभेद्द किला रहा बांकीपुर को फतह करने के करीब पहुंच गए
Bankipur by election result prashant kishor win maharani video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब लगे कि आप बिहार को समझ गए, बिहार आपको झटका देता है; प्रशांत किशोर की जीत के बाद वायरल हुआ यह VIDEO
Aug 03, 2026 | 05:49 PMबन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
Aug 03, 2026 | 05:43 PMWaste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 05:41 PMठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 05:38 PMSawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
Aug 03, 2026 | 05:34 PMबॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Aug 03, 2026 | 05:31 PMIran US Talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट पर बताया नया प्लान
Aug 03, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













