मैगी दिखाकर रागी खिलाया! बच्ची के साथ ‘चीटिंग’ वाला वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
Baby Feeding Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची को नूडल्स दिखाकर रागी खिलाने का मजेदार तरीका लोगों को हंसा भी रहा है और सोचने पर मजबूर भी कर रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Funny Parenting Video : सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें जुगाड़, स्टंट, इमोशनल और फनी कंटेंट सब कुछ देखने को मिलता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची के साथ किया गया ‘फूड ट्रिक’ लोगों का ध्यान खींच रहा है।
वीडियो में एक महिला बच्ची को गोद में लेकर कुर्सी पर बैठी नजर आती है, जबकि सामने दो महिलाएं प्लेट लेकर खड़ी हैं। एक प्लेट में नूडल्स है और दूसरी में रागी रखा हुआ है।
ये तो चीटिंग है..🥺
मैगी दिखा कर रागी खिला रहे..😏 pic.twitter.com/74VqEjrj2I — Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) March 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में TTE पर कैश लेने का आरोप, पैसेंजर ने जनरल बोगी में वीडियो बनाकर किया वायरल
क्रेन में बैठकर 180 फीट की ऊंचाई पर बनाई Reel, मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक का खौफनाक VIDEO वायरल
Pithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा
Viral Lion Attack Video Truth: महिला के पास पहुंचा शेर, लेकिन वीडियो की सच्चाई निकली कुछ और
मैगी दिखाकर मां ने बच्ची को खिलाई रागी
वीडियो में दिखता है कि बच्ची को खाने के लिए पहले नूडल्स दिखाया जाता है। जैसे ही बच्ची नूडल्स खाने के लिए मुंह खोलती है, तभी दूसरी महिला उसे रागी खिला देती है। बच्ची हर बार समझने की कोशिश करती है कि उसे क्या खिलाया जा रहा है, लेकिन हर बार उसके साथ ‘चीटिंग’ हो जाती है।
उसका रिएक्शन देखने लायक होता है- वह रागी खाने से बचने की कोशिश करती है, लेकिन अंत में उसे वही खाना पड़ता है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को काफी मजेदार लग रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सिलेंडर आया तो घर में मचा जश्न, बच्चों की खुशी देख भावुक हुए लोग; वीडियो वायरल
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ये तो चीटिंग है, मैगी दिखाकर रागी खिला रहे।” वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। किसी ने इसे “तंदुरुस्ती का राज” बताया, तो किसी ने बच्ची के लिए सहानुभूति जताई।
कुछ यूजर्स ने इसे बच्चों के साथ ‘अन्याय’ तक कह दिया। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसा भी रहा है और यह भी दिखा रहा है कि बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के लिए पैरेंट्स कितने अनोखे तरीके अपनाते हैं।
