Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एलोरा गुफाओं में ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे, वीडियो शेयर कर आधार कार्ड की मांग की

Australian Tourist : ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट डंकन मैकनॉघ्ट ने एलोरा गुफाओं के कैलाश मंदिर में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 02, 2026 | 01:05 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Foreigner India Reaction : सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी लोगों को हंसा देते हैं तो कभी भावुक कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक भारत के ऐतिहासिक स्थल एलोरा गुफाओं में नजर आ रहा है।

यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया से आए यात्री डंकन मैकनॉघ्ट ने शेयर किया है, जिसे देखने के बाद भारतीय यूजर्स काफी खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। वीडियो में विदेशी पर्यटक का भारत के प्रति उत्साह और सम्मान साफ झलकता है, जिसकी वजह से यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

विदेशी पर्यटक ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डंकन मैकनॉघ्ट एलोरा गुफाओं के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर के सामने खड़े हैं। वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि “मैं भारत में हूं, और आप इसे देखिए,” इसके बाद वह जोर से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हैं। जैसे ही वह नारा लगाते हैं, वहां मौजूद भारतीय पर्यटक भी तुरंत जोश में आ जाते हैं और नारे लगाना शुरू कर देते हैं।

इसके बाद डंकन एक बार फिर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हैं, जिस पर भीड़ और भी उत्साह के साथ प्रतिक्रिया देती है। वीडियो के आखिर में वह बताते हैं कि वह कैलाश मंदिर में मौजूद हैं और इस ऐतिहासिक धरोहर को देखकर काफी प्रभावित हैं।

ये खबर भी पढ़ें : शादी में जयमाला नहीं, फोम वॉर! दुल्हन बन गई झाग की मूर्ति, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

विदेशी युवक ने की आधार कार्ड की मांग

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर duncan.mcnaught नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “क्या मैं अपने आधार कार्ड के लिए तैयार हूं?” यही लाइन सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। लोग कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आधार वेरिफिकेशन सफल रहा।” दूसरे ने कहा, “भाई, तुम्हारा आधार कार्ड जल्द आ जाएगा।” वहीं कई यूजर्स ने इस पल को खूबसूरत बताते हुए भारत की संस्कृति और अतिथि सत्कार की तारीफ की है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत की विरासत और संस्कृति विदेशी पर्यटकों को किस कदर आकर्षित करती है।

Australian tourist ellora caves bharat mata ki jai viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 01:04 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.