Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनिल विज ने फोन पर बी प्राक से सुना ‘तेरी मिट्टी’ गीत, सीएम बनने की चर्चा के बीच वायरल हुआ वीडियो

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। चुनाव नतीजों के दिन जब वह हार की कगार पर खड़े थे मोहम्मद रफी का गाना गुनगुना रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हालांकि बाद में वह हारकर जीतते हुए बाजीगर बन गए और अब फिर से वायरल हो गए हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 10, 2024 | 10:59 PM

सिंगर बी प्राक व अनिल विज (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। चुनाव नतीजों के दिन जब वह हार की कगार पर खड़े थे मोहम्मद रफी का गाना ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चल गया’ गुनगुना रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद वह हारकर जीतते हुए बाजीगर बन गए और अब फिर से वायरल हो गए हैं।

चुनाव रिजल्ट्स के दिन पहले निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा से पिछड़ने के बाद आखिरकार अनिल विज ने अंबाला कैंट से सातवीं बार जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। जिसके बाद आज यानी गुरुवार को उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह सिंगर बी प्राक फोन पर गाने सुन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- हार की कगार पर खड़े अनिल विज का छलका दर्द; गाया मोहम्मद रफी का गाना, हो गए वायरल

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

साउथ दिल्ली में फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते शख्स का वीडियो वायरल, बिना दिखावे की ‘नेकी’ ने जीता दिल

गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल

वीडियों में अनिल विज कमरे में बैठे हुए हैं। फोन पर मशहूर सिंगर बी प्राक से बातचीत हो रही है। इस दौरान बी अनिल विज बी प्राक से गाना सुनाने को कहते हैं। जिसके बाद बी प्राक शुरू हो जाते हैं। बी प्राक ने इस दौरान तेरी मिट्टी में मिल जावां का मुखड़ा और एनीमल फिल्म के गीत सारी दुनिया जला देंगे गाकर सुनाते हैं।

हरियाणा वाले अनिल विज और गायक बी प्राक !! pic.twitter.com/0FGNZS2efz — Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) October 10, 2024


गाने के बाद बी प्राक अनिल विज से किसी कार्यक्रम में चार बजे आने का अनुरोध करते हैं जिस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री सहमति भी जताते हैं। अनिल विज और बी प्राक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खट्टर सरकार में थे गृह मंत्री

चुनाव से पहले हरियाणा की कैबिनेट में हुए फेरबदल करते हुए मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। जिसके बाद तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज ने नाराज होते हुए इस्तीफा दे दिया था। अनिल विज को उम्मीद थी कि वरिष्ठता के आधार पर खट्टर के बाद सीएम की कुर्सी उन्हें मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक बार फिर से सीएम पद के लिए अनिल विज का नाम चर्चा में है।

यह भी पढ़ें:- हरियाणा में कांग्रेस हारी चुनाव तो बीजेपी ने मीठा कराया राहुल गांधी का मुंह, जोमैटो से 24 अकबर रोड भिजवाई जलेबी

Anil vij listened to song teri mitti from b praak on the phone viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 10:59 PM

Topics:  

  • Anil Vij
  • Haryana Assembly Elections
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.