नहीं जलेगा अब रावण! सोनम, मुस्कान…समेत दशहरे पर 11 कातिल महिलाओं का होगा दहन,बताया मॉडर्न शूर्पणखा
Indore Dussehra: दशहरा के मौके पर इस बार इंदौर में रावण के पुतले की जगह मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा का दहन किया जाएगा। शूर्पणखा के पुतल पर उन महिलाओं की तस्वीर लगाई जाएगी, जिन्होंने जघन्य अपराध किए हैं।
- Written By: पूजा सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर
Indore Dussehra Shurpanakha Dahan News: इस बार मध्यप्रदेश के इंदौर का दशहरा अनोखा संदेश देने जा रहा है। आमतौर पर दशहरे के मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन किया जाता है, लेकिन इस बार यहां 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला जलाया जाएग। इस पुतले के मुख पर उन महिलाओं की तस्वीरें लगाई जाएंगी, जिन्होंने अपने पतियों की बेरहमी से हत्या की है। इस में इंदौर की सोनम रघुवंशी भी शामिल है।
कार्यक्रम के आयोजक समूह ‘पौरुष’ ने देश के विभिन्न हिस्सों की 11 महिलाओं की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान भी शामिल हैं। इन महिलाओं पर अपने पतियों की हत्या का आरोप है। कार्यक्रम के आयोजक का कहना है कि बुराई केवल पौराणिक पात्रों में ही नहीं, बल्कि समाज में भी कई रूपों में मौजूद है।
रावण की जगह शूर्पणखा के पुतले का होगा दहन
आयोजक का कहना है कि, हाल के वर्षों में पति की हत्या करने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है, और इसे एक बुराई के रूप में पहचानना और समाज के ध्यान में लाना जरूरी है। रामायण की कथा में शूर्पणखा छल और कुटिलता का रूप मानी जाती है। आयोजकों के मुताबिक, पति की हत्या करने वाली महिलाएं भी वैसा ही अपराध और धोखे की मिसाल हैं। इसलिए इस दशहरा पर्व पर इन्हें शूर्पणखा की संज्ञा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
धू-धू कर जल उठी त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, B1 कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
MP Minister Convoy : सादगी के दावों की उड़ीं धज्जियां,दमोह में मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले पर उठे सवाल
शूर्पणखा दहन में इन महिलाओं के नाम शामिल
शूर्पणखा के साथ जिन महिलाओं का जिक्र किया है, उनमें कुल 11 महिलाएं शामिल हैं। जिन्हें मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा माना गया है।
- मेरठ से मुस्कान
- इंदौर से सोनम रघुवंशी
- राजस्थान से हर्षा
- जौनपुर से निकिता सिंघानिया
- दिल्ली से सुष्मिता
- मेरठ से रविता
- फिरोजाबाद से शशि
- बेंगलुरु से सूचना सेठ
- देवास से हंसा
- मुंबई से चमन उर्फ गुड़िया
- और प्रियंका औरैया से शामिल हैं।
क्यों चुना गया सोनम रघुवंशी का पुतला?
सोनम रघुवंशी का मामला इंदौर में लंबे समय तक चर्चा में रहा। उस पर पति की हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे थे। अब दशहरा समारोह में उसका पुतला जलाकर आयोजक यह दिखाना चाहते हैं कि जैसे रावण बुराई का प्रतीक था, वैसे ही ऐसे अपराधों को भी समाज कभी स्वीकार नहीं करता।
राजा रघुवंशी के परिवार को दिया गया निमंत्रण
जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी के परिवारों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहर भर में बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : पानी पुरी वाले के खिलाफ महिला का अनशन, बीच सड़क पर बैठ बच्चों की तरह रोने लगी, देखें-VIDEO
कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य जुलूस के साथ होगा
बता दें कि 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी दी है कि, कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य जुलूस के साथ होगी, जो बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पहुंचेगा। जहां शाम 6:30 बजे का शूर्पनाखा के पुतले का दहन किया जाएगा। जुलूस में ढोल-नगाड़ों के साथ शूर्पणखा और उसकी ‘सेना’ की झांकियां भी शामिल होगी। बता दें कि 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
