पानी पुरी वाले के खिलाफ महिला का अनशन, बीच सड़क पर बैठ बच्चों की तरह रोने लगी, देखें-VIDEO

Gujarat: वडोदरा में एक महिला अजीबोगरीब मांग को लेकर धरने पर बैठ गई, जिसे सुनकर हर को हैरान रह गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पानीपुरी वाले के खिलाफ महिला का अनशन, बीच सड़क पर बैठ बच्चों की तरह रोने लगी, देखें-VIDEO
धरने पर बैठी महिला (सौजन्य सोशल मीडिया)
Updated on

A Woman's Unique Performance In Vadodara:  सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड की अगर बात की जाए तो, उस लिस्ट में शायद पानीपुरी या गोलगप्पे का नाम सबसे ऊपर आएगा। चटपटी इमली की चटनी, मसालेदार आलू और ठंडा-ठंडा पानी इनका नाम लेते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लोग बड़े चाव से गोलगप्पे का लुत्फ उठाते हैं। कई बार कम लिखाने को लेकर विवाद भी छिड़ जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया गुजरात के वडोदरा में देखने को मिला, जब एक महिला को उम्मीद से कम गोलगप्पे मिले और उसने बीच सड़क पर ही धरना दे दिया।

बताया जा रहा है कि, यह मामला 18 सितंबर की शाम का है। सूरसागर इलाके में पानीपुरी के ठेले पर पहुंची महिला का आरोप है कि ठेले वाले ने उसे 20 रुपये में 6 पानीपुरी की जगह सिर्फ 4 खिलाई। इस बात से नाराज होकर महिला सड़क पर धरना देने बैठ गई।

महिला वीडियो हुआ वायरल

महिला कि नाराजगी इतनी बढ़ गई कि वह बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई और ज़ोर-ज़ोर से बच्चों की तरह रोने लगी। राहगीरों ने यह नजारा देखा तो कुछ लोग वीडियो बनाने लगे और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

महिला ने पानी पुरी वाले पर लगाया आरोप

घरने पर बैठ महिला रोते हुए कहने लगी कि ठेले वाला चालाकी करता है। सबको 20 रुपये में 6 पानीपुरी देता है, लेकिन मुझे 4 दिया। महिला ने बताया कि, वह अक्सर यहीं से पानीपुरी खाती है और ठेले वाला हर बार उससे झगड़ा करता है। महिला ने मांग की कि या तो उसकी दो पानी पुरी पूरी करवाई जाएं या ठेले को बंद करवाया जाए।

महिला को शांत कराने के लिए पहुंची पुलिस

धरने पर बैठ महिला को लोग रुक रुककर देख रहे थे। जिस वजह से वहां ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही लोग महिला के धरने पर बैठ ने की वजह जानकर हैरान थे। महिला को शांत कराने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा। पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाने की कोशिश की और अंत में उसे थाने ले जाया गया।

दुकानदार की सफाई

पानीपुरी वाले का कहना है कि महिला का आरोप गलत है। उसने महिला को एक्स्ट्रा पानीपुरी खिलाई थी। उसने कहा कि कई सालों से ठेला लगा रहा हूं लेकिन ऐसा अनुभव पहली बार हुआ है।

लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने लिखा – 'अब तो गोलगप्पे भी इमोशन्स से जुड़े हो गए हैं।' वहीं कुछ ने इसे ‘ओवररिएक्शन’ बताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com