“भारत में इलाज बहुत आसान है!” अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल, हेल्थ सिस्टम की जमकर तारीफ
India Healthcare Viral Video : अमेरिकी महिला ने भारत की सस्ती और तेज मेडिकल सेवाओं की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
American Woman on India Healthcare : भारत आज दुनिया के बड़े मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में उभर चुका है, जहां हर साल लाखों विदेशी इलाज कराने आते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां मिलने वाली उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं, वह भी बेहद कम लागत पर।
हाल ही में एक अमेरिकी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय हेल्थकेयर सिस्टम की अनोखे अंदाज में तारीफ करती नजर आ रही हैं। Liz Boehms नाम की इस महिला ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भारत में इलाज कराना “हैरान करने वाला आसान” है।
भारत की स्वास्थ्य सेवाओं अमेरिकी महिला ने तारीफ की
वीडियो में वह मजाकिया लहजे में कहती हैं कि भारत के बारे में सबसे “परेशान करने वाली” बात यह है कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अच्छी तरह से काम करती हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में जहां एक अपॉइंटमेंट के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है और साधारण टेस्ट के लिए भी हजारों डॉलर खर्च करने पड़ते हैं,
वहीं भारत में वह सीधे अस्पताल जाकर उसी दिन डॉक्टर से मिल सकती हैं और बहुत कम खर्च में इलाज करवा सकती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका में तो आधी लड़ाई यह समझने में ही चली जाती है कि आपका इंश्योरेंस क्या कवर करता है।
ये खबर भी पढ़ें : बेटी ने मां को घुमाया दुबई, बुर्ज खलीफा के सामने मासूम खुशी ने जीता लोगों का दिल
लोगों ने भारत की मेडिकल सुविधाओं के अपने अनुभव साझा किए
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भारत की मेडिकल सुविधाओं की तारीफ की और अपने अनुभव साझा किए।
किसी ने कहा कि यहां उसी दिन अपॉइंटमेंट मिलना अब भी उन्हें हैरान करता है, तो किसी ने लिखा कि भारत में लोग भले ही सिस्टम की शिकायत करते हों, लेकिन वैश्विक स्तर पर तुलना करने पर यह काफी बेहतर नजर आता है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत की स्वास्थ्य सेवाएं न सिर्फ सस्ती हैं, बल्कि तेजी और पहुंच के मामले में भी दुनिया के कई देशों से आगे हैं।
