जयपुर में अमेरिकी कॉमेडियन के साथ बंदरों की उछल-कूद, बाल खींचे, कंधे और पेट पर कूदे; VIDEO वायरल

Wren Woods Jaipur Viral News: अमेरिकी कॉमेडियन व्रेन वुड्स जयपुर के गलता जी मंदिर पहुंचीं, जहां बंदरों की उछल-कूद का वीडियो वायरल हो गया। जानें वीडियो में क्या हुआ।
American Comedian Wren Woods
जयपुर में अमेरिकी कॉमेडियन व्रेन वुड्स के साथ बंदरों ने की उछल-कूद सोर्स -सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जयपुर के गलता जी मंदिर में व्रेन वुड्स के साथ बंदरों की उछल-कूद का वीडियो वायरल।

  • बंदरों ने उनके बाल खींचे और गर्दन व पेट पर छलांग लगाई।

  • व्रेन ने घटना को मजाकिया अंदाज में लेते हुए इसे ‘आंतरिक शांति’ से जोड़ा।

American Comedian Wren Woods: राजस्थान की राजधानी जयपुर घूमने आई अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर व्रेन वुड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गलता जी मंदिर में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह घबरा गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

वीडियो में बंदर कभी उनके कंधे पर बैठते, कभी बाल खींचते तो कभी उनके शरीर पर छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दो बंदरों के बीच लड़ाई भी शुरू हो जाती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद व्रेन ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और सोशल मीडिया पर इसे ‘आंतरिक शांति विकसित करने’ का तरीका बताया।

कंधे पर बैठा बंदर, फिर खींचने लगा बाल

व्रेन वुड्स ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिनट 8 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जयपुर के गलता जी मंदिर में नजर आती हैं।

वीडियो में एक बंदर उनके कंधे पर बैठा दिखाई देता है, जबकि पास खड़ा एक शख्स उसे खाने के लिए कुछ देता है। इसी दौरान बंदर अचानक व्रेन के बाल खींचता है और नीचे उतरने लगता है। इस वजह से वह लड़खड़ा जाती हैं और गिरते-गिरते बचती हैं।

American Comedian Wren Woods
बाल खींचे, चले थप्पड़ और लात-घूंसे... दिल्ली में NSUI की महिला कार्यकर्ता और पुलिस में मारपीट, वायरल हुआ VIDEO

केले लेकर आया शख्स, दो बंदर चढ़े कंधे पर

हांलाकि, वीडियो में आगे एक शख्स हाथ में केले लेकर व्रेन के पास आता है और उन्हें बंदर को खिलाने के लिए कहता है। इसके बाद दो बंदर एक साथ उनके और उस शख्स के शरीर पर चढ़कर कंधे तक पहुंच जाते हैं। व्रेन घबराते हुए एक बंदर को अपने हाथ से खाने की चीज देती हैं।

लेकिन कुछ ही पलों में दूसरा बंदर भी उनके ऊपर कूद पड़ता है। इसके बाद दोनों बंदरों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। अचानक हुई इस हरकत से व्रेन बुरी तरह घबरा जाती हैं और जोर से चिल्लाने लगती हैं।

एक्ट्रेस के गर्दन और पेट पर कूदे बंदर

वीडियो में आगे व्रेन गलता जी मंदिर से निकलने का फैसला करती हैं। वह बंदरों को और खाना देने से मना करती हैं और वहां से चलने लगती हैं। इसी दौरान एक बंदर उनकी गर्दन पर और दूसरा पेट पर कूद जाता है। इस हरकत से वह फिर घबरा जाती हैं और उनकी चीख निकल जाती है।

आखिर में व्रेन ‘हे भगवान’ कहती हुई वहां से निकलती नजर आती हैं। वीडियो में बंदरों की लगातार उछल-कूद और व्रेन की प्रतिक्रियाएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

American Comedian Wren Woods
पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

व्रेन वुड्स ने बताया ‘आंतरिक शांति’ विकसित करने का तरीका

इस घटना के बावजूद व्रेन ने वीडियो को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। उन्होंने इसे ‘आंतरिक शांति विकसित करने’ का तरीका बताया। वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया टिप्पणी करते हुए लिखा कि कई भाइयों के साथ रहने का मतलब कुछ ऐसा ही होता है, क्योंकि वे हमेशा एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं।

उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, बंदरों के बीच हुई लड़ाई और उनके अचानक शरीर पर कूदने की घटना ने मंदिर में वन्यजीवों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत भी याद दिलाई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com