अमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी
Amazon India Employee Wedding : अमेजन इंडिया की कर्मचारी प्रियांशी श्रीमल ने अपनी शादी की मेहंदी में कंपनी का स्माइल लोगो बनवाया। ऑफिस में शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी अब शादी तक पहुंची।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Amazon Smile Logo : अमेजन इंडिया की कर्मचारी प्रियांशी श्रीमल ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया। उन्होंने अपनी मेहंदी में कंपनी का मशहूर स्माइल लोगो बनवाया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
प्रियांशी और रजत वर्मा की मुलाकात अमेजन में साथ काम करते हुए हुई थी। दफ्तर में शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस खास पल का वीडियो अमेजन के आधिकारिक अकाउंट Inside Amazon ने साझा किया, जहां कंपनी अपने कर्मचारियों की कहानियां दिखाती है।
महंदी से बनवाया कंपनी का लोगो
वीडियो में प्रियांशी के हाथ पर बारीकी से बना अमेजन का स्माइल लोगो साफ नजर आता है। यह वही लोगो है जिसमें ए से जेड तक जाती नारंगी तीर मुस्कान का एहसास देती है।
इसका मतलब है कि मंच पर ए से जेड तक सब कुछ उपलब्ध है और ग्राहक को खुशी मिलती है। इस भावनात्मक पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। खास बात यह भी है कि अमेजन के संस्थापक Jeff Bezos भी इनसाइड अमेजन अकाउंट को फॉलो करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, 17 हजार रुद्राक्ष और 500 शिवलिंग से रचा शिव समर्पण
कपल ने शादी के लिए कंपनी का धन्यवाद किया
दूल्हे रजत ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह हमेशा अमेजन के आभारी रहेंगे, क्योंकि इसी कंपनी ने उन्हें उनकी जीवनसंगिनी से मिलाया। प्रियांशी ने भी कंपनी का धन्यवाद किया कि उनकी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने साझा किया गया।
यह कहानी दिखाती है कि जब काम के साथ सच्ची भावनाएं जुड़ जाती हैं, तो रिश्ते और भी मजबूत हो जाते हैं। मेहंदी में छिपा यह छोटा सा लोगो अब उनकी जिंदगी की बड़ी मुस्कान बन गया है।
