-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Special Ways To Live A Happy Life Today On Happiness Day
इक छोटी सी मुस्कान जो लाए जीवन में खुशियों का पैगाम, आज हैप्पीनेस डे पर जानिए खुशहाल जिंदगी जीने के खास तरीके
- Written By: दीपिका पाल
इक छोटी मुस्कान को समर्पित आज दुनियाभर में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानि International Day Of Happiness मनाया जा रहा है जो हर किसी के जीवन में मुस्कान और खुशी की उपयोगिता बताती है।

इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे (सौ.सोशल मीडिया)
International Day Of Happiness 2025: इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी एक टुकड़ा चांद का.. बर्फी फिल्म के इस गाने को सुनकर हर कोई खुश हो जाता है या अपनों के बीच खुशी का अनुभव करता है। खुशी और मुस्कान दोनों एक-दूसरे के साथी है जो अगर किसी व्यक्ति के जीवन में आज जाएं तो जिंदगी जीने की उम्र बढ़ जाती है। इक छोटी मुस्कान को समर्पित आज दुनियाभर में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानि International Day Of Happiness मनाया जा रहा है जो हर किसी के जीवन में मुस्कान और खुशी की उपयोगिता बताती है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मुस्कान और खुशी गायब सी हो गई है इसे बनाएं रखने के लिए आप खास तरीके अपना सकते है। चलिए जानते है इस दिवस की शुरूआत और तरीके के बारे में…
जानिए इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस का इतिहास
यहां पर इस दिवस के इतिहास की बात की जाए तो, इस की शुरुआत ज्यादा पुरानी नहीं 13 साल है यानि खुशियों के महत्व को समझते हुए 12 जुलाई 2012 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने प्रसन्नता दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया, जिसे 20 मार्च 2013 से इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। यहां पर इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाए जाने का अर्थ खास तौर से लोगों को खुशी के महत्व को याद दिलाने और खुश रहने के तरीके सिखाने के तौर पर मनाया जाता है। हमें खुशहाल जिंदगी पाने के लिए हैप्पीनेस को हमेशा बनाएं रखना चाहिए।
जानिए किन तरीकों से जिंदगी बनाएं खुशहाल
यहां पर अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते है जो इस प्रकार है..
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
1-अपनों से करें बातचीत
आजकल की लाइफस्टाइल लोगों की पहले जैसी नहीं रहीं यानि हर कोई बिजी लाइफ जी रहे है। व्यस्त जीवनशैली में किसी के पास किसी के लिए वक्त नहीं है इसकी वजह से मानसिक तनाव और चिंता ने घर बना लिया है। बचपन में जब स्मार्टफोन वाली जिंदगी नहीं थी तब लोग अपनों के साथ बैठकर अपने सुख-दुख शेयर करते थे। लेकिन वक्त के साथ लोगों के पास अब किसी के लिए क्या अपने लिए खुद समय नहीं है। इसकी वजह से स्ट्रेस के बवंडर में डूब रहते है। अगर आप खुशहाल जिंदगी और अपनी उम्र बढ़ाना चाहते है तो अपने परिवार, करीबियों और दोस्तों से बातचीत करें. उनके साथ समय बिताएं. बात करने से दूरी कम होती है और चिंता व अवसाद की स्थिति से भी राहत मिलती है।
2- बनाएं योग और एक्सरसाइज को लाइफ का हिस्सा
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई इतने व्यस्त होते है कि, खुद के लिए समय निकाल नहीं पाते है जिसका असर सेहत पर पड़ता है। इसके लिए आप योग, ध्यान और एक्सरसाइज का फार्मूला अपनाएं जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही मन को शांत रखता है। इसके अलावा आप निगेटिव विचार भी नहीं आते है।
3-हर काम को करें एन्जॉय
ऐसा नहीं है कि, कुछ काम आपके लिए बनें है और कुछ नहीं, आपको हर काम को खुशी के साथ करना चाहिए। केवल छुट्टियों में ही खुश रहने की कोशिश नहीं करें बल्कि रोजाना आप जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाश सकते हैं. ऐसे में सुबह परिवार या दोस्तों के साथ सैर पर जाना, किसी स्पोर्ट्स या मूवी देखना, साथ में बैठकर खाना खाना, डांस करना या ऑफिस के काम में खुशी तलाशना आपके लिए सही है।
4- घूमने का बनाएं प्लान
यहां पर आप आप अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाना चाहते है तो, घूमना या सफर करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। दो-तीन दिन का वक्त निकालकर कहीं सफर पर जाना बेहतरीन साबित होता है. दोस्तों, परिवार या फिर सोलो ट्रेवलिंग से मूड फ्रेश रहता है. इसके अलावा किसी पार्क, मंदिर या प्राकृतिक जगहों पर भी जा सकते हैं। आप अपनी हॉबी किताब पढ़ना, संगीत सुनना आदि कर सकते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5- नया सीखें
आप अपने रोजाना काम और लाइफस्टाइल को अपनाकर बोर हो जाते है इसके लिए आपको अपना मनपसंद काम करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ नया सीखने पर जोर डालें। इसके लिए आप डांस क्लास, कुकिंग क्लास, पेंटिंग या अन्य किसी भी गतिविधि में शामिल होकर स्ट्रेस को कम किया जा सकता है, जिससे जीवन में उत्सुकता बरकरार रहती है।
Know special ways to live a happy life today on happiness day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














